रूस ने यूक्रेन में नागरिकों की निकासी के लिए संघर्ष विराम की घोषणा की विदेश By Nayan Datt On Mar 8, 2022 मास्को| रूस में जारी युद्ध के बीच मानवीय गलियारों के जरिए नागरिकों को निकालने में मदद के लिए शनिवार से यूक्रेन में रूसी सेना संघर्ष विराम का पालन करेगी। मॉस्को में रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। संघर्ष विराम सुबह 10 बजे (लगभग 1.30 बजे आईएसटी) से शुरू होगा। यह भी पढ़ें Israel-Lebanon War: लेबनान में इजराइल का… Apr 29, 2026 Trump Rally Shooting: ट्रंप की रैली में गोली चलाने वाले शूटर… Apr 28, 2026 यूक्रेनी पक्ष द्वारा इसे लेकर सहमति व्यक्त की गई थी, मानवीय गलियारे दक्षिण यूक्रेन में मारियुपोल और वोल्नोवाखा से नागरिकों को बाहर निकलने की अनुमति देंगे। मंत्रालय ने हालांकि यह खुलासा नहीं किया कि युद्धविराम कितने समय तक चलेगा। गुरुवार को अपने दूसरे दौर की शांति वार्ता के दौरान, रूसी और यूक्रेनी वार्ताकारों ने नागरिकों के बाहर निकलने के लिए मानवीय गलियारों की स्थापना और निकासी मार्गो के साथ शत्रुता को अस्थायी रूप से समाप्त करने पर सहमति व्यक्त की। Share