रूस ने यूक्रेन पर हाइपरसोनिक मिसाइल से हथियारों के डिपो को किया नष्ट विदेश By Nayan Datt On Mar 19, 2022 रूस और यूक्रेन के बीच 24वें दिन भी जंग जारी है। दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता के बाद भी युद्ध को लेकर कोई हल नहीं निकल पाया है। हालांकि, इसी बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा दावा किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ हाइपरसोनिक मिसाइलों का उपयोग किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनकी सेना ने इवानो-फ्रैंकिव्स्क क्षेत्र में हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल करके यूक्रेन के मिसाइलों के एक बड़े भूमिगत डिपो को तबाह कर दिया है। यह भी पढ़ें Iran Nuclear Row: ‘परमाणु हमारी पूंजी, ताकत नहीं छोड़… Apr 30, 2026 Donald Trump News: ‘क्या ट्रंप मानसिक रूप से फिट… Apr 30, 2026 इससे पहले, रूसी सेना ने शुक्रवार को यूक्रेन के कई शहरों पर भीषण हमला किया था। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी कीव और पश्चिमी शहर लवीव के बाहरी इलाकों में मिसाइलों से हमले हुए। जिसमें भारी नुकसान हुआ था। आपको बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से बात की। साथ ही उन्होंने युद्धग्रस्त देश को समर्थन देने और यूरोपीय संघ की सदस्यता पर भी चर्चा की थी। Share