राष्ट्रीय स्तर का पहलवान रतलाम से हरियाणा कर रहा था अफीम सप्लाई जीआरपी ने पकड़ा

रतलाम  अफीम की तस्करी करने वाली गैंग का खुलासा हुआ है। राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी खेल कोटे से रेलवे में TTE बना। फिर ट्रेन से अफीम की तस्करी करने लगा। टीटीई रतलाम में तैनात है। वह हरियाणा का रहने वाला है। वह अपने साथी के साथ मिलकर रतलाम से अफीम खरीदकर हरियाणा में बेच रहा था। उसके पास से जीआरपी ने 210 ग्राम अफीम जब्त की है। जीआरपी को आशंका है कि अफीम तस्करी के पीछे बड़ा नेटवर्क है। टीटीई से पूछताछ के बाद इसका खुलासा हो सकता है।

जीआरपी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी रतलाम से हरियाणा अफीम की तस्करी हो रही है। टीटीई संदीप जाट ट्रेन से अफीम ले जा रहा है। इस पर जीआरपी टीम ने प्लेटफार्म नंबर चार पर पुराने माल गोदाम के पास से टीटीई संदीप जाट और योगेश बड़वाल को बुधवार को पकड़ लिया। जीआरपी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रेलवे में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

राष्ट्रीय स्तर का कुश्ती खिलाड़ी है टीटीई

टीटीई संदीप जाट झज्जर हरियाणा का रहने वाला है। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि संदीप कुश्ती का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है। वह खेल कोटे से टीटीई बना है और रतलाम रेल मंडल में तैनात है। आरोपी संदीप अपने साथी योगेश से रतलाम में अफीम खरीदकर हरियाणा और अन्य जगहों पर सप्लाई करता था। हालांकि आरोपी से अब तक हुई पूछताछ में यह सामने नहीं आ सका है कि वह हरियाणा में किन लोगों को यह मादक पदार्थ सप्लाई करता था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     सारंगढ़ के उफनते घोघरा नाले में बही कार! पति-पत्नी लापता, चालक ने कूदकर बचाई जान     |     जांजगीर में नशे में धुत युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ा, नीचे कूदने की धमकी से मचा हड़कंप     |     राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास! राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जीता रजत पदक, उठाया 199 किग्रा वजन     |     कोरबा में किस्तों पर ली बाइक चोरी होने पर युवक ने की खुदकुशी! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप     |     रायपुर में 5 हजार मीटर रीडरों का जोरदार प्रदर्शन, पूर्व CM भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में डंगनिया बिजली कार्यालय का घेराव     |     एमसीबी के चिरमिरी में रिहायशी इलाके में घुसा जंगली भालू, घर लौट रहे युवक पर किया जानलेवा हमला     |     बलौदाबाजार की सीमेंट कंपनियों पर बरसे शैलेश नितिन त्रिवेदी; बाहरी लोगों को नौकरी देने और स्थानीय छंटनी का आरोप     |     ‘विकसित छत्तीसगढ़ विजन 2047’ के तहत प्रदेश बनेगा देश का अग्रणी स्पोर्ट्स हब, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिए निर्देश     |     छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर पर CSPDCL का बड़ा सर्वे! जुलाई में 28 से 53% तक घटी बिजली खपत, भ्रांतियां खारिज     |     रायपुर में साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, पुलिस ने 3 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें