राफेल नडाल ने जीता 91वां मैक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट खिताब खेल By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 स्पेन के राफेल नडाल ने कैमरून नोरी को 6-4, 6-4 से हराकर मैक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। इससे उन्होंने इस सीजन में अपने रिकॉर्ड को 15-0 पर पहुंचा दिया जो कि सीजन के शुरू में उनका बेस्ट रिकार्ड है। राफेल नडाल के करियर का यह 91वां एटीपी खिताब है। यह उनका वर्ष 2022 में तीसरा खिताब है। उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी जीता था। ओपन युग में सर्वाधिक खिताब जीतने के मामले में नडाल अब तीसरे नंबर पर काबिज इवान लेंडल से केवल तीन खिताब पीछे हैं। जिमी कोनर्स 109 खिताब के साथ शीर्ष पर हैं जबकि उनके बाद रोजर फेडरर का नंबर आता है। राफेल नडाल का अकापुल्को में यह कुल चौथा खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2005, 2013 और 2020 में यहां खिताब जीता था। Share