मुंबई के मालवाणी पुलिस स्टेशन में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पर केस दर्ज

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रही दिशा सालियन की मौत से जुड़े मामले में झूठे आरोप लगाने को लेकर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ मुंबई के मालवाणी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर राज्य महिला आयोग की शिकायत पर दर्ज की गई है। नारायण राणे ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह आरोप लगाया था कि दिशा सालियन मौत वाली रात पार्टी में नहीं जाना चाहती थी। उन्हें काली मर्सिडीज गाड़ी भेजकर जबर्दस्ती पार्टी में बुलाया गया। दिशा के साथ तीन-चार लोगों ने रेप किया। फिर उनकी हत्या की गई। उस पार्टी में एक मंत्री भी वहां अपने सुरक्षा रक्षकों के साथ मौजूद थे। सुशांत सिंह ने कहा था कि वे आरोपियों को नहीं छोड़ेंगे। इसलिए उनकी भी हत्या की गई।

नारायण राणे के बेटे और बीजेपी विधायक नितेश राणे दिशा सालियन के साथ मौत से पहले हुए रेप की बात बार-बार करते रहे हैं। इन सब बातों को लेकर मुंबई की मेयर और शिवसेना नेता किशोरी पेडणेकर ने राज्य की महिला आयोग से यह शिकायत की थी कि मौत के बाद दिशा सालियन के चरित्र को उछाला जा रहा है। इसके बाद महिला आयोग ने मालवाणी पुलिस थाने से दिशा सालियन केस से जुड़ी रिपोर्ट मंगवाई।

इसी दौरान दिशा सालियन के माता-पिता ने भी उनकी बेटी की मौत के बाद इज्जत उछाले जाने और इस पर राजनीति किए जाने को लेकर नाराजगी जताई थी। इस बात को लेकर उन्होंने महिला आयोग से शिकायत भी की थी। इसके बाद महिला आयोग ने मालवाणी पुलिस स्टेशन से जो रिपोर्ट मांगी। उस रिपोर्ट में दिशा सालियन की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट शामिल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिशा सालियन के साथ बलात्कार होने जैसी किसी बात का जिक्र नहीं है। इसके बाद महिला आयोग ने मालवाणी पुलिस थाने में नारायण राणे पर  झूठे आरोप लगाने की शिकायत दर्ज करवाई। इस पर कार्रवाई करते हुए मालवाणी पुलिस ने नारायण राणे के खिलाफ केस दर्ज किया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Parliament Face-off: फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा पर मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा के बीच तीखी बहस, अविश्वास और आरोपों से गरमाया सदन; जानें बड़ी बातें     |     Jaipur Double Murder: जयपुर में पति ने पत्नी और बेटी की तलवार से वारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; घरेलू कलह या कुछ और, जानें पूरा मामला     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें