ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी में मतभेद बढ़ा, बंगाल की मुख्यमंत्री ने उठाया बड़ा कदम

तृणमूल कांग्रेस (TMC) में दरार की खबरों के बीच पार्टी की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की समिति को भंग कर दिया, जिसमें उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी राष्ट्रीय महासचिव थे।  इसके साथ ही पुराने और नई पीढ़ी के नेताओं के बीच बढ़ती दरार के बीच दिग्गजों से भरी 20 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्य समिति का गठन किया गया है। पार्टी पर अपने दृढ़ नियंत्रण का दावा करते हुए, ममता ने इस कार्य समिति में जहां अपने पुराने, विश्वस्त और भरोसेमंद नेताओं पर विश्वास जताया है।

वहीं अभिषेक जैसे युवा नेता को इसमें बरकरार रखा है, जिनके समर्थकों ने हाल के दिनों में पार्टी और राज्य प्रशासन के भीतर कई पदों पर रहने के मुद्दे पर दिग्गजों की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्थ चटर्जी ने कोलकाता में मुख्यमंत्री के कालीघाट स्थित आवास पर एक बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि ममता बनर्जी बाद में पार्टी के नए पदाधिकारियों का नाम बताएंगी। तृणमूल कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि बैठक में ममता बनर्जी ने सभी से मिलकर काम करने के लिये कहा।

अभिषेक बनर्जी के बढ़ते प्रभाव से शुरू हुई मुश्किलें!
सूत्रों ने बताया कि पार्टी में अभिषेक बनर्जी के बढ़ते प्रभाव के बीच, बैठक में कुछ वरिष्ठ नेताओं ने एक बार फिर रेखांकित किया कि ममता बनर्जी उनकी ‘सर्वोच्च नेता’ हैं। पार्थ चटर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी के पार्टी के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुने जाने के बाद, उन्होंने पार्टी मामलों की देखरेख के लिए एक छोटी समिति की घोषणा की थी। आज उस समिति की एक बैठक थी, और उस बैठक में, उन्होंने नई राष्ट्रीय कार्य समिति की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बाद में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति करेंगी और फिर इसे चुनाव आयोग को भेजा जाएगा।’ राष्ट्रीय कार्य समिति में जगह पाने वाले नेताओं में अमित मित्रा, पार्थ चटर्जी, सुब्रत बख्शी, सुदीप बंदोपाध्याय, अभिषेक बनर्जी, अनुब्रत मंडल, अरूप विश्वास, फिरहाद हकीम और यशवंत सिन्हा शामिल हैं। राज्यसभा में तृणमूल के नेता डेरेक ओ ब्रायन और अनुभवी लोकसभा सांसद सौगत रॉय को समिति में शामिल नहीं किया गया है।

अभिषेक बनर्जी अब राष्ट्रीय महासचिव नहीं!
चटर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों की समिति से संबंधित सभी पदों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी द्वारा इस बारे में बाद में तय किया जाएगा। वह एकमात्र नेता हैं जिनके पास पार्टी में एक पद है, राष्ट्रीय स्तर पर किसी अन्य नेता के पास अब कोई पद और अधिकार नहीं है।’’ पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘इसलिए, अभिषेक बनर्जी अब राष्ट्रीय महासचिव नहीं हैं। यह देखना होगा कि उन्हें उस पद पर फिर से नियुक्त किया जाता है या किसी अन्य पद पर।’’ पार्टी के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी को पिछले साल जून में पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला मोर्चा, लगा अनिश्चितकालीन कर्फ्यू     |     CBI का अपने ही ‘घर’ में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत बड़ी कार्रवाई, विभाग में हड़कंप     |     Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले— “देश में ईंधन संकट पर संसद में सच बताएं पीएम”     |     Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; डीलरों के लिए नई गाइडलाइन जारी     |     नोएडा के उद्योगों पर ‘गैस संकट’ की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोले— “इतनी महंगी गैस में काम करना नामुमकिन”     |     Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल की पहली खूबसूरत तस्वीरें     |     Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से हुआ फैसला; जानें पूरा घटनाक्रम     |     होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया ‘सीक्रेट’ रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ से आ रहा 70% कच्चा तेल, दुनिया हैरान     |     Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ्तार; जानें शिरडी और पंढरपुर का हाल     |     Noida LPG Crisis: नोएडा में कमर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत, कैटरर्स और होटल संचालक परेशान; शादी-रिसेप्शन की बुकिंग पर संकट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें