मप्र के तीन जिलों में आज तीव्र लू चलने की संभावना

भोपाल । मध्यप्रदेश के तीन जिलों में आज तीव्र लू चलने की संभावना है। इन जिलों में नर्मदापुरम, ग्वालियर और छतरपुर जिला शामिल है। वहीं खरगोन, रतलाम, गुना, जबलपुर, नौगांव, दमोह, खजुराहो, सागर, सतना, सीधी एवं टीकमगढ़ में लू चल चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में किसी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने से मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर और तीखे होने लगे हैं। अब पश्चिमी मप्र के साथ ही पूर्वी मप्र में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। उधर मंगलवार को नर्मदापुरम, खरगोन, रतलाम, गुना, ग्वालियर, जबलपुर, नौगांव, दमोह, खजुराहो, सागर, सतना, सीधी एवं टीकमगढ़ में लू चली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तीन-चार दिन तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हो सकता है। प्रदेश में सबसे अधिक 42 डिग्रीसे. तापमान खरगोन, नर्मदापुरम, खजुराहो एवं नौगांव में दर्ज किया गया। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से वहां से आ रही गर्म हवाओं से मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने का सिलसिला जारी है। मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। हवाओं का रुख उत्तर–पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से गुजरात–राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण मप्र में अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। इस तरह की स्थिति 31 मार्च तक बनी रह सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के अनुसार, मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से चार डिग्रीसे. अधिक रहा। यह सोमवार के अधिकतम तापमान 39.8 डिग्रीसे. के बराबर ही रहा। न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Weather Update Today: दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट, 28 मई से मौसम लेगा यू-टर्न; जानें आपके राज्य का हाल     |     Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल सप्लाई     |     Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल     |     PoK Terror Network: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व पीएम से की मुलाकात     |     Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को सख्त हिदायत     |     Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की खास अपील     |     महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— ‘इन्फ्लेशन मैन’ किस्तों में काट रहे जनता की जेब     |     Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली करने को कहा     |     Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्पताल दोषी, FIR के आदेश     |     Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी आक्रोश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें