गुजरात कांग्रेस को अशोक गहलोत भी दुर्गती से नहीं बचा पाएंगे : सतीश पुनिया

अहमदाबाद | गुजरात विधानसभा के चुनावों को लेकर राज्य में भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं| आज नरेश पटेल के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों के बीच गुजरात आए राजस्थान भाजपा के प्रमुख सतीश पुनिया ने बड़ा दावा किया है| सतीश पुनिया ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात कांग्रेस को दुर्गती से नहीं बचा पाएंगे| गुजरात और राजस्थान कांग्रेस पर प्रहार करते हुए पुनिया ने कहा कि कांग्रेस गुजरात ही पूरे देश में काफी कमजोर हो चुकी है| अशोक गहलोत चाहकर भी कांग्रेस को संजीवनी नहीं दे पाएंगे| प्रशांत किशोर के गुजरात कांग्रेस के लिए काम करने के बारे में सतीश पुनिया ने कहा कि वह कांग्रेस के लिए विशेषज्ञ जरूर बन सकते हैं| लेकिन जब गुजरात में कांग्रेस का जनाधार ही खत्म हो चुका है, ऐसे में प्रशांत किशोर वोट कहां से लाएंगे| उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में कांग्रेस की ऐसी दुर्गती होगी जो अब तक कभी नहीं हुई| प्रशांत किशोर चाहे कितना प्रयास कर लें, कांग्रेस को दोबारा खड़ी नहीं कर पाएंगे| सतीश पुनिया ने कहा कि वर्ष 2022 में गुजरात, 2023 में राजस्थान और वर्ष 2024 में फिर एक भारत हिन्दुस्तान जीतेंगे| राजस्थान चुनाव वसुंधरा राजे के चेहरे पर लड़े जाने के सवाल पर पुनिया ने कहा कि हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चुनाव लड़ते हैं| हमारी कोशिश है कि 2023 में कांग्रेस को परास्त कर राजस्थान में सरकार बनाएं| उन्होंने कहा कि जनसंघ के दौरान 3 प्रतिशत वोट मिलते थे, आज लोकसभा में भाजपा की 303 सीटें हैं| अब कांग्रेस केवल राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता में है| उत्तर प्रदेश में गुजरात कांग्रेस के लोगों ने भी पूरी ताकत लगाई लेकिन सफलता नहीं मिली| राजस्थान के लोग जमीन पर मजबूत हैं| हम एक-दूसरे से सीखते हैं और मदद करते हैं| हमारे लोग बनासकांठा आते हैं और यहां के लोगों की मदद करते हैं| 2023 में यही अनुभव राजस्थान में काम आएगा| हमारी सरकार में राम मंदिर, धारा 370 जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए हैं|

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Workout Mistakes: कहीं आपकी ये 4 गलतियां तो नहीं बन रही घुटनों के दर्द का कारण? जानें सही तरीका     |     Bakrid 2026 Patna: पटना की बकरा मंडियों में ‘धुरंधर’ और ‘सोनू-मोनू’ का जलवा; जानें इस बार क्या है कीमतों का हाल     |     CBSE 12th Result Controversy: छात्र को मिली गलत आंसर-शीट; सीबीएसई ने मानी गलती, रिजल्ट में होगा सुधार     |     Unnao Bus Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलटी डबल डेकर एसी बस; 6 यात्रियों की मौत, कई गंभीर     |     Barabanki Road Accident: बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा; एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार इनोवा, 4 की मौत     |     UP Police DGP Appointment: चार साल बाद खत्म होगा कार्यवाहक दौर; राजीव कृष्ण, पीयूष आनंद और रेणुका मिश्रा में कौन बनेगा यूपी का पुलिस प्रमुख?     |     Fuel Price Hike: महंगाई का डबल अटैक; 11 दिनों में ₹7.5 तक महंगे हुए पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर के ताजा रेट     |     Al-Aqsa Mosque Controversy: यरुशलम की अल-अक्सा मस्जिद से जॉर्डन की भूमिका खत्म करने की साजिश? जानिए क्या है पूरी योजना     |     Twisha Sharma Case: भोपाल के ट्विशा मौत मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई; पति और पूर्व जज सास पर दर्ज हुई FIR     |     Bakrid Controversy: मुंबई की हाउसिंग सोसायटियों में कुर्बानी पर पाबंदी की मांग; बीजेपी विधायकों ने बीएमसी कमिश्नर को लिखा पत्र     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें