मणिपुर में भारी मात्रा में विस्फोटक, आईईडी जब्त देश By Nayan Datt On Feb 24, 2022 इंफाल| असम राइफल्स ने बुधवार को मणिपुर में हिंसा को अंजाम देने के एक आतंकवादी प्रयास को विफल कर दिया और म्यांमार सीमा पर बेटुक गांव के पास विस्फोटक सामग्री और छह इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि असम राइफल्स की मोरेह बटालियन ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए म्यांमार से एक आयातित मोटरसाइकिल की सवारी कर रहे एक व्यक्ति को संदिग्ध लकड़ी के बक्से के साथ पकड़ लिया। सिपाहियों द्वारा चुनौती दिए जाने पर वह व्यक्ति लकड़ी का बक्सा गिराकर वापस म्यांमार भाग गया। असम राइफल्स के जवानों ने लकड़ी के बक्से से कोर्टेक्स, बिजली के तार और विस्फोटक सामग्री के साथ छह आईईडी बरामद किए। यह भी पढ़ें Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन… Oct 27, 2026 डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा… Oct 27, 2026 बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि मणिपुर में विधानसभा चुनाव से पहले, असम राइफल्स 400 किलोमीटर लंबी भारत-म्यांमार सीमा पर सक्रिय रूप से पहरा दे रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि संदेह है कि आईईडी मणिपुर में चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के लिए लाया गया था। जब्त किए गए आईईडी और विस्फोटक सामग्री को आगे की जांच के लिए मोरेह पुलिस को सौंप दिया गया है। मणिपुर में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 28 फरवरी और 5 मार्च को होंगे। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। Share