फिक्सड डिपॉजिट कराने का है प्लान तो जल्दी करें, यहां चेक कौन सा बैंक दे रहा ज्यादा ब्याज?

SBI VS HDFC Bank: आज हम आपको बताएंगे कि देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक यानी SBI या फिर प्राइवेट सेक्टर का HDFC Bank कौन एफडी पर ज्यादा ब्याज दे रहा है.

Bank FD Rates: अगर आप भी बैंक में फिक्सड डिपॉजिट (Fixed Depoite) कराने का प्लान बना रहे हैं तो उससे पहले जान ले कि आपको कौन सा बैंक एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज का फायदा दे रहा है. आज हम आपको बताएंगे कि देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक यानी SBI या फिर प्राइवेट सेक्टर का HDFC Bank कौन एफडी पर ज्यादा ब्याज दे रहा है.

कई बैंकों ने ब्याज दरों में किया है बदलावआपको बता दें पिछले दो महीनों से लगभग सभी बैंकों ने फिक्सड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है. कुछ बैंकों नें ब्याज दरों में इजाफा किया है वहीं, कुछ बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती कर दी है. आइए आपको बताते हैं कि प्राइवेट या फिर सरकारी कौन सा बैंक आपको एफडी की ब्याज दरों में ज्यादा फायदा दे रहा है.

HDFC ने 6 अप्रैल को ब्याज दरों में किया था बदलावप्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े HDFC Bank ने हाल ही में कई अवधि की ब्याज दरों में इजाफा किया है. बैंक की नई दरें 6 अप्रैल से लागू हो गई हैं. वहीं, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक की बात करें तो SBI ने 15 फरवरी को ब्याज दरों में बदलाव किया था.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एफडी पर मिलता है इतना ब्याजआपको बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि के लिए अलग-अलग रेट ऑफ इंटरेस्ट ऑफर करता है. 2 से 3 साल के बीच की एफडी पर बैंक ग्राहकों को 5.20 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर करता है. वहीं 3 से 5 साल की अवधि पर 5.45 प्रतिशत, 5 से 10 साल की अवधि पर 5.50 प्रतिशत ब्याज दर बैंक द्वारा ग्राहकों को ऑफर किया जाता है. ध्यान रखें कि यह एफडी के रेट्स 2 करोड़ से कम राशि के लिए हैं.

कितना है मिनिमम ब्याजआपको बता दें HDFC Bank इस समय ग्राहकों को 2.50 फीसदी से लेकर 5.60 फीसदी तक ब्याज का फायदा दे रहा है. इसके अलावा बैंक ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी की सुविधा दे रहा है.

सीनियर सिटीजन्स को कितना मिल रहा ब्याज?इसके अलावा सीनियर सिटीजन्स को मिलने वाले ब्याज की बात करें तो HDFC Bank 10 साल के फिक्सड डिपॉजिट पर 6.35 फीसदी की दर से ब्याज का फायदा दे रहा है. वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इस अवधि वाली ब्याज दरों के लिए 6.30 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है. दोनों बैंक सीनियर सिटीजन के लिए एफडी पर 0.40 फीसदी से 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल सप्लाई     |     Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल     |     PoK Terror Network: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व पीएम से की मुलाकात     |     Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को सख्त हिदायत     |     Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की खास अपील     |     महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— ‘इन्फ्लेशन मैन’ किस्तों में काट रहे जनता की जेब     |     Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली करने को कहा     |     Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्पताल दोषी, FIR के आदेश     |     Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी आक्रोश     |     भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई गुंजाइश नहीं, डोमेस्टिक इकोनॉमी मजबूत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें