पूर्व टेनिस स्टार शारापोवा और फॉर्म्युला वन रेसर शूमाकर पर गुरुग्राम में धोखाधड़ी का केस दर्ज

गुरुग्राम पुलिस ने पूर्व रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा, पूर्व फॉर्म्युला वन रेसर माइकल शूमाकर समेत 11 के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया है. केस बादशाहपुर थाने में दर्ज है.

गुरुग्राम पुलिस ने पूर्व रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा, पूर्व फॉर्म्युला वन रेसर माइकल शूमाकर समेत 11 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया है. बादशाहपुर थाने में यह एफआईआऱ कोर्ट के आदेश पर दिल्ली की एक महिला की शिकायत पर दर्ज की गई है. महिला ने इन सभी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.

नई दिल्ली के छतरपुर मिनी फार्म में रहने वाली शेफाली अग्रवाल ने शिकायत दी है कि उन्होंने शारापोवा के नाम से बने एक प्रोजेक्ट में एक अपार्टमेंट बुक किया था. इस प्रोजेक्ट में एक टावर का नाम शूमाकर के नाम पर रखा गया था. बिल्डर ने प्रोजेक्ट को 2016 तक पूरा करने का दावा किया था, लेकिन इसका काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है. महिला का कहना है कि ये इंटरनेशनल सेलिब्रिटी ने इस प्रोजेक्ट से जुड़कर, इसका प्रमोशन करके इस फर्जीवाड़े के भागीदार बने हैं.

महिला ने कोर्ट में क्या कहा

इससे पहले इस महिला ने गुरुग्राम की एक अदालत में मेसर्स रियलटेक डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड और अन्य डेवलपर्स शारापोवा और शूमाकर पर 80 लाख रुपये की ठगी के आरोप में कोर्ट में घसीटा था. महिला ने कोर्ट को बताया कि उसने और उसके पति ने गुरुग्राम के सेक्टर 73 में शारापोवा नाम वाले टावर में अपार्टमेंट बुक किया था, लेकिन डेवलपर कंपनियों ने पैसा लेकर भी अभी तक घर नहीं दिया.

शारापोवा ने साइट का दौरा भी किया था

महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि हमने विज्ञापनों में इस प्रोजेक्ट के बारे में देखा. इसमें शारापोवा और शूमाकर जैसी हस्तियों के जुड़ने का दावा किया गया था. बिल्डर ने कई सारे वादे किए थे. इस प्रोजेक्ट में प्रमोटरों के रूप में शारापोवा और शूमाकर भी जुड़े थे. ऐसे में उन्होंने भी ये धोखा किया है. शेफाली ने बताया कि शारापोवा ने साइट का दौरा भी किया था और एक टेनिस अकादमी और स्पोर्ट्स स्टोर खोलने का वादा किया था. बिल्डर के ब्रोशर में लिखा गया था कि शारापोवा इस प्रोजेक्ट को बढ़ावा दे रही हैं.

मामले की जांच जारी है

बादशाहपुर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर दिनकर का कहना है कि इन सभी पर आईपीसी की धारा 34, 120-बी (आपराधिक साजिश), 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Inspirational News: जब महिला पुलिस अधिकारी बनीं 12 साल के नाविक की ‘मां’; पतवार छुड़वाकर थमाई किताब, अब स्कूल जाएगा मासूम     |     Wedding Brawl: ‘जूता नहीं चुराने देंगे…’ रस्म के दौरान मंडप में बवाल; दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच चले जमकर लात-घूंसे     |     Civic Issues: कानपुर में सीवर की समस्या पर बवाल; छत पर चढ़कर महिला ने दी जान देने की धमकी, प्रशासन में मची खलबली     |     Mother’s Day 2026: एक हाथ में बंदूक, दूसरे में ममता! मिलिए उन ‘Super Cop Moms’ से जो अपराधियों और जिम्मेदारियों को एक साथ संभाल रही हैं     |     Ujjain News: उज्जैन की कांता गोयल ने पेश की इंसानियत की मिसाल, 350 अनाथ बच्चों को दिया मां का प्यार और सहारा     |     Chandranath Murder Case: यूपी की ओर मुड़ी जांच की आंच; संभल और बदायूं में बंगाल पुलिस की छापेमारी, दो युवकों से पूछताछ     |     Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर यू-टर्न लेगा मौसम; अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट, बिहार में ओलावृष्टि की चेतावनी     |     Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ग्रहण का पूरा शेड्यूल     |     Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो को ब्लॉक करने का आदेश     |     West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक बनेंगे डिप्टी सीएम, कल शपथ     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें