पुलिस वर्दी में हिजाब पर आयरलैंड के फैसले का मोदी सरकार ने किया था स्वागत तो कर्नाटक की बच्चियों से तकलीफ़ क्यूं- ओवैसी देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 हिजाब मामला दिन-ब-दिन तूल पकड़ता जा रहा है। जिस बीच नेताओं की सियासत भी शुरू हो गई है। वहीं इस बीच एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने आयरलैंड का हवाला देकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा कि 2019 में आयरलैंड ने पुलिस वर्दी में हिजाब और पगड़ी की इजाजत दी थी. मोदी सरकार ने फैसले को प्रवासी भारतीयों के हित में बताते हुए उसका स्वागत किया था. अगर आयरलैंड के लिए ये ऐतिहासिक था तो कर्नाटक की बच्चियों से तकलीक क्यों? उनकी डिग्निटी की धज्जियां क्यों उड़ाई जा रही हैं? यह भी पढ़ें मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा,… Mar 11, 2026 CBI का अपने ही ‘घर’ में छापा! घूस लेते रंगे… Mar 11, 2026 बता दें कि पिछले की दिनों से कर्नाटक में हिजाब मामला विवादों में है जो अब राजनीतिक रंग ले चुका है। कई राजनीतिक पार्टियां स्कूल-कॉलेजों में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने की वकालत कर रही हैं तो वहीं सत्ताधारी बीजेपी ने स्कूल-कॉलेजों में यूनिफॉर्म की हिमायत की है। इस बीच कई नेता भी इस मामले पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। Share