पुराणों के अनुसार इसी पहाड़ी पर हुआ था हनुमानजी का जन्म, अब स्थापित होगी पवनपुत्र की 30 फीट ऊंची प्रतिमा

उज्जैन. आंध्रप्रदेश में स्थित आंजनेद्री पहाड़ी पर हनुमान जी की 30 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी। इसके अलावा माता अंजनी का मंदिर मुख्य मंडप और गोपुरम बनेगा। भद्राचलम में बनाए गए यदाद्रि मंदिर के वास्तुकार व मशहूर कला निर्देशक आनंद साईं को अंजनी मंदिर व गोपुरम के डिजाइन का काम सौंपा गया है, तिरुपति तिरुमला देवस्थानम ट्रस्ट के ट्रस्टी नारायण नागेश्वर राव और मुरली कृष्ण मंदिर का पूरा खर्च उठाएंगे।

इन स्थानों को भी माना जाता है हनुमानजी का जन्म स्थान
टीटीडी द्वारा नेशनल संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति मुरलीधर शर्मा की अध्यक्षता में बनाई गई पंडित परिषद ने हनुमान जन्म स्थान के संबंध में एक रिपोर्ट बनाई है, जिसमें अनेक पौराणिक, वैज्ञानिक, साहित्यिक स्रोतों का हवाला देकर आंजनेद्री पहाड़ी को हनुमान जन्म स्थान सिद्ध किया गया। टीटीडी के इस रिपोर्ट के आधार बनाते हुए पिछले वर्ष रामनवमी पर आंजनेद्री पहाड़ को हनुमान जन्म स्थान घोषित किया था, जबकि पांच अन्य स्थानों में कर्नाटक के हंपी के पास आंजनेद्री, झारखंड के गुमला के 21 किलोमीटर दूर अंजन गांव, गुजरात के नवसारी में अंजन पहाड़ी, हरियाणा के कैथल और महाराष्ट्र के नासिक में त्रंयबकेश्वर से 7 किलोमीटर दूर के बारे में हनुमान जन्म स्थान का दावा किया जाता है।

इन पुराणों से सिद्ध हुआ हनुमान जन्म स्थान
– पंडित परिषद के रिपोर्ट के मुताबिक वाल्मीकि रामायण में सुंदरकांड में 35वें सर्ग के 81-83वंं श्लोक तक स्पष्ट रूप से लिखा है कि माता अंजनी ने इसी पहाड़ी पर हनुमानजी को जन्म दिया। इसीलिए हनुमान आंजनेय और ये पहाड़ी आंजनेद्री कहलाई।
– 1491 और 1545 के श्रीवारी मंदिर के पत्थर के शिलालेखों में उल्लेख है कि आंजनेद्री पहाड़ी ही हनुमानजी का जन्म स्थान है। इसके अलावा व्यास महाभारत के वन पर्व में 147वें अध्याय, वाल्मीकि रामायण के किष्किंधा कांड के 66वें सर्ग, शिव पुराण, शत पुराण संहिता के 20वें अध्याय, ब्रह्मांड पुराण श्री वंकटाचल महात्म्य के पहले अध्याय, स्कंद पुराण के खंड एक-38 में इसका उल्लेख मिलता है।
– पंडित परिषद की रिपोर्ट में हंपी के बारे में कहा गया है कि यह स्थान पुराण व प्राचीन साहित्य में किष्किंधा के रूप में लोकप्रिय है। संभव है हनुमानजी यहीं (तिरुमाला) से हंपी (किष्किंधा) गए हों, जो यहां से 363 किमी दूर है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल     |     होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी     |     ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी     |     Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म हुई दो जिंदगी     |     Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल     |     सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं     |     नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडियो वायरल     |     एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत     |     होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें