पंजाब के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, CM चन्नी बोले- पहले हस्ताक्षर से एक लाख नौकरियां दूंगा, जानें और क्या वादे किए

Congress Manifesto For Punjab: कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में केबल की मोनोपली तोड़ने, मुफ्त सिलेंडर, मुफ्त शिक्षा और मुफ्त स्वास्थ सेवाएं देने का वादा किया है.

Congress Manifesto For Punjab: कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब के लिए अपना 13 पॉइंट का घोषणापत्र जारी किया. अपने इस घोषणापत्र में कांग्रेस ने पंजाब की जनता से कई बड़े वादे किए हैं. घोषणापत्र में कांग्रेस ने सरकार बनते ही एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है. इसके अलावा पार्टी ने केबल की मोनोपली तोड़ने, मुफ्त सिलेंडर, मुफ्त शिक्षा और मुफ्त स्वास्थ सेवाएं देने का भी वादा किया है. चंडीगढ़ में घोषणापत्र जारी करने के दौरान मंच पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, प्रभारी हरीश चौधरी और पवन खेड़ा मौजूद रहे.

पहले हस्ताक्षर से एक लाख नौकरियों का वादा

घोषणापत्र जारी करते हुए सीएम चन्नी ने कहा, “पहले हस्ताक्षर से एक लाख नौकरियां दूंगा.” कांग्रेस ने पांच साल में पांच लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया है. सीएम चन्नी ने इस मौके पर ये भी कहा कि हर कर्मचारी को पक्का करेंगे. सीमा पार से ड्रोन, ड्रग्स के सवाल पर चन्नी ने कहा, “ये सब कुछ चुनाव में पंजाब को डराने के लिए किया जा रहा है.”

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह 13 प्वॉइंट एजेंडा है, जो कि बाबा नानक से प्रभावित है. उन्होंने कहा कि हमारा कैंपेन सकारात्मक कैंपेन है. हम लोगों को बता रहे हैं कि हम पंजाब के लिए क्या करने वाले हैं. पेड़ का फल निकल आया है और हम लोगों को फल खिलाना चाहते हैं.कांग्रेस ने क्या क्या वादे किए हैं?

केबल की मॉनिपली तोड़ना, केबल के रेट को 400 से 200 लाएंगे.1100 रुपये महीना और आठ सिलेंडर साल में महिलाओं को फ्री में.सरकार बनते ही एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी. पांच साल में पांच लाख लोगो को नौकरी.बुजुर्गों की पेंशन 3100 की जाएगीहर कच्चे मकान को पक्का करेंगे.सरकारी स्कूलों में फ्री में शिक्षा देंगे और सरकारी स्कूलों को प्राइवेट से अच्छा करेंगे.फ्री हेल्थ सर्विस देंगे. सरकार तिलहन, मक्का और दाल की पूरी फसल खरीदेगी.12वीं पास करने वाली लड़कियों को 20 हजार और कंप्यूटर देंगे. मनरेगा के तहत 150 दिनों की मजदूरी देंगे और दैनिक मजदूरी 350 से कम नहीं होने देंगे.स्टार्ट अप को 2 लाख से 12 लाख तक ब्याज मुक्त लोन देंगे.घरेलू और लघु उद्योग के लिए 2 से 12 लाख का ब्याज मुक्त लोनइंस्पेक्टर राज को खत्म करेंगेसरकार आपके द्वारसरकारी कागजातों की डोर स्टेप डिलिवरी: चन्नी सरकार आपके द्वारघोषणापत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा, “पंजाब के लोग कृष्ण बन कर आशीर्वाद देंगे, मैं सुदामा बन कर सेवा करूंगा.” इस दौरान उन्होंने कहा कि सिद्धू का पंजाब मॉडल लागू करेंगे. सीएम ने कहा कि सबको मुफ्त शिक्षा दिलवाना मेरी प्राथमिकता होगी, अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों के साथ अगड़ी जातियों के गरीबों के लिए छात्रवृत्ति शुरू की जाएगी. सीएम ने कहा कि 6 महीने में पंजाब में कोई कच्चा मकान नहीं रहेगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट     |     LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बैठेंगे भूख हड़ताल पर     |     महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं पुलिस में DSP     |     मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज     |     बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को ‘पंजाब बंद’ का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसला     |     श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त     |     पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीजा     |     मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार     |     लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस     |     लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहूलुहान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें