नोएडा वासियों के लिए बड़ा मौका! सरकार ने इस जगह लगाया स्पेशल कैंप, फ्री इलाज वाला आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाएं।

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में आयुष्मान भारत योजना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा अभियान शुरू किया है. 25 दिसंबर 2025 तक जिले में चलने वाले इस विशेष अभियान में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कई जगहों पर कैंप लगाए जा रहे हैं. ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र परिवार योजना से जुड़ सकें. एक महीने के विशेष अभियान में शहर से लेकर गांव तक अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां लोग मौके पर ही अपना आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं.

जिला आयुष्मान नोडल अधिकारी डॉक्टर संजीव सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि गौतम बुद्ध नगर जिले में करीब 80 सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल हैं, जिसमें इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. आप अस्पतालों में जाकर भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं. वर्तमान में जिले के 1,83,060 नागरिक इस योजना के अंतर्गत हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त और कैशलेस इलाज का लाभ ले रहे हैं. शासन का लक्ष्य है कि गौतम बुद्ध नगर में कुल 2,96,802 आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं. इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब तेजी से अभियान चला रहा है.

कहां-कहां लग रहे हैं स्पेशल कैंप?

नोडल अधिकारी डॉक्टर संजीव सारस्वत ने बताया कि 25 नवंबर से शुरू हुए इस एक महीने के अभियान में जिला अस्पताल, सेक्टर 30 सभी CHC और PHC केंद्र, जनसेवा केंद्र (CSC), पंचायत भवन, प्राइवेट हॉस्पिटल में कैंप लगाए जा रहे हैं. इन कैंप में लोग अपने आधार कार्ड और राशन कार्ड के जरिए आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं.

5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज

डॉक्टर सारस्वत के अनुसार आयुष्मान कार्ड बनने के बाद लाभार्थी को बड़े ऑपरेशन, गंभीर बीमारियां, दुर्घटना उपचार, ICU, कैंसर जैसी खर्चीली बीमारी का इलाज पूरी तरह कैशलेस और मुफ्त मिलता है. यह सुविधा जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ लिस्टेड प्राइवेट अस्पतालों में भी उपलब्ध है. डॉक्टर सारस्वत ने कहा जो भी परिवार पात्र हैं और अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा पाए हैं. वह 25 दिसंबर से पहले स्पेशल कैंप में जाकर अपना कार्ड जरूर बनवा लें.

इसके साथ ही कहा कि अगर किसी को इलाज में कोई दिक्कत आ रही हो तो वह सीधे हमसे संपर्क कर सकता है. यह विशेष अभियान उन गरीब, कमजोर और वंचित परिवारों के लिए राहत है, जो इलाज का भारी खर्च नहीं उठा पाते. स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक चल रहे इस अभियान के बाद लक्ष्य का बड़ा हिस्सा पूरा हो जाएगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला मोर्चा, लगा अनिश्चितकालीन कर्फ्यू     |     CBI का अपने ही ‘घर’ में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत बड़ी कार्रवाई, विभाग में हड़कंप     |     Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले— “देश में ईंधन संकट पर संसद में सच बताएं पीएम”     |     Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; डीलरों के लिए नई गाइडलाइन जारी     |     नोएडा के उद्योगों पर ‘गैस संकट’ की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोले— “इतनी महंगी गैस में काम करना नामुमकिन”     |     Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल की पहली खूबसूरत तस्वीरें     |     Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से हुआ फैसला; जानें पूरा घटनाक्रम     |     होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया ‘सीक्रेट’ रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ से आ रहा 70% कच्चा तेल, दुनिया हैरान     |     Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ्तार; जानें शिरडी और पंढरपुर का हाल     |     Noida LPG Crisis: नोएडा में कमर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत, कैटरर्स और होटल संचालक परेशान; शादी-रिसेप्शन की बुकिंग पर संकट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें