नागिन 6 में खतरनाक है तेजस्वी प्रकाश का दुलहन अवतार मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 तेजस्वी प्रकाश के शो नागिन 6 के चार एपिसोड ऑन एयर किए जा चुके हैं। 12 फरवरी को एकता कपूर का यह शो लॉन्च हुआ है और अब तक दर्शकों ने इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स ही दिया है। ऐसे में मेकर्स ने अब कहानी में नए-नए ट्विस्ट लाने के लिए कमर कस ली है। नागिन 6 के पिछले एपिसोड में मेकर्स ने एक्टर आशीष त्रिवेदी की एंट्री करवाई है। बता दें कि आशीष के आने से नागिन 6 में कई धमाकेदार मोड़ आने वाले हैं। इसी के साथ मेकर्स ने अब नागिन 6 का नया प्रोमो भी रिलीज कर दिया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि प्रथा पहली बार अपने नागिन रूप में आने वाली है। अभी तक दर्शक महक चहल को ही नागिन के रूप में देखते आ रहे थे जो कि सीरियल में सर्वश्रेष्ठ शेष नागिन का रोल अदा कर रही हैं। Share