देवरीखुर्द में प्रदेश कुनबी (मराठा) समाज ने धूमधाम से मनाई वीर शिवाजी की जयंती, शामिल हुए एमएलए डॉ. बांधी

बिलासपुर । देवरीखुर्द में प्रदेश कुनबी समाज द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई। इतिहास की तिथियों के अनुसार शिवाजी महाराज का जन्म फागुन तृतीया 1927 को हुआ था। शासन की तिथियों में शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1627 को मानकर इसे मनाया जाता है। नगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर सामाजिक बंधुओं द्वारा जय भवानी और जय शिवाजी के जोरदार नारे लगाए गए। जयंती पर सर्वप्रथम शिवजी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बाँधी शामिल हुए महान योद्धा शिवाजी को नमन करते हुए विधायक बाँधी ने कहा कि मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनका उत्कृष्ट नेतृत्व और समाज कल्याण पर जोर पीढिय़ों से लोगों को प्रेरणा देता रहा है। जब सच्चाई और न्याय के मूल्यों के लिए खड़े होने की बात आई तो वह समझौता नहीं कर रहे थे। हम उनके विजन को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान कुनबी समाज के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री भुनेश्वर जी ने कहा कि शिवाजी महाराज पूरे हिंदू समाज ही नहीं महान योद्धा के रूप में पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने समाज ही नहीं पूरे भारत वर्ष की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल विधायक प्रतिनिधि बी पी सिंह ने कहा कि शिवा जी एक ऐसे योद्धा थे जिन्होंने मराठा समाज को पुन: स्थापित करने के लिए मुगलों से दशकों तक लड़ाई लड़ी और मुगलों की चूले हिला दी उन्होंने हिदुओ के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी और पूर्ण स्वराज की स्थापना का संकल्प हिंदू समाज को दिलाया इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी शिवाजी महाराज के संस्मरण याद किए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी विधायक विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि सिंह प्रदेश कुनबी समाज के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष रंजीत भुवनेश्वर , कुनबी समाज के संरक्षक धीरज कुमार वानखेड़े , बिलासपुर जिला के अध्यक्ष राजेश संडे., जिला सचिव रूपनारायण तेर , जिला कोषाध्यक्ष मुकेश बहेकर , जिला उपाध्यक्ष छाया उबरकर , जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक पाटिल. शामिल हुए । पूरे कार्यक्रम का संचालन रवि बरगाह ने किया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     अंडों पर योगी सरकार का ‘डिजिटल’ चाबुक! अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट; पुराना माल बेचा तो खैर नहीं, 1 अप्रैल से बदलेगा नियम     |     पंजाब में ‘मिशन गारंटी’ फतेह! 4 साल में वादे पूरे कर भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा; बोले- “हमने काम किया, उन्होंने सिर्फ कागजों पर वादे”     |     Bhopal Crime: हवाला के 55 लाख की लूट का पर्दाफाश, भोपाल पुलिस ने 12 बदमाशों को दबोचा; मास्टरमाइंड का ‘नो केस’ प्लान हुआ फेल     |     काबुल में पाकिस्तान का ‘कहर’! एयर स्ट्राइक में 400 की मौत, 250 घायल; क्या अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शुरू हो गया महायुद्ध?     |     मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच ‘सुपर’ रेस्क्यू! ईरान से सुरक्षित निकले 550 भारतीय; एस. जयशंकर ने बताया कैसे आर्मेनिया बना संकटमोचक     |     Ladakh Protest: लद्दाख में भारी विरोध प्रदर्शन, 6वीं अनुसूची और राज्य के दर्जे की मांग तेज; सोनम वांगचुक के समर्थन में हजारों लोग     |     नजारा ऐसा कि पेरिस भूल जाएंगे! श्रीनगर में खुला एशिया का सबसे बड़ा ‘ट्यूलिप गार्डन’; 18 लाख फूलों की चादर और 75 किस्में जीत लेंगी आपका दिल     |     संभल प्रशासन को हाई कोर्ट का बड़ा झटका! नमाज पर पाबंदी वाला आदेश रद्द; अदालत ने कहा- ‘नमाजियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे पुलिस’     |     Supaul News: सुपौल में सफाई व्यवस्था ठप, धरने पर बैठे नगर परिषद के कर्मचारी; कूड़े के ढेर में तब्दील हुआ शहर, हाहाकार     |     भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट का ‘सुपर’ एक्शन! नियमित सुनवाई से पहले होगा मौका-मुआयना, 2 अप्रैल से शुरू होगी बड़ी बहस; जानें कोर्ट का पूरा प्लान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें