भूपेश बघेल की राह पर शिवराज सरकार

भोपाल/रायपुर| गोबर भी आर्थिक समृद्धि और रोजगार का जरिया बनने लगा है। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार द्वारा गोबर खरीदी योजना अन्य राज्यों को भी रास आने लगी है, यही कारण है कि मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थापित किए गए गोबर-धन संयंत्र के लिए गोबर व अन्य कचरा खरीदा जाएगा।

मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी बनने वाला गोबर-धन सीएनजी संयंत्र स्थापित किया गया है। इसका शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया। यह संयंत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वेस्ट-टू वेल्थ की अवधारणा को साकार करने वाला साबित हेागा। इस संयंत्र के जरिए इंदौर की चार सौ बसें सीएनजी से चल सकेंगी।

संयंत्र के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह प्लांट इंदौर के आसपास के ग्राम से पशुपालकों और किसानों से गोबर और अन्य कचरे को क्रय कर धन बनाने वाला संयंत्र होगा। अनेक परिवारों को इस प्लांट से स्थायी रोजगार मिल रहा है। कचरे के साथ गोबर का उपयोग बैक्टीरिया डेवलप करने की प्रोसेसिंग में किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “इंदौर में बाजार मूल्य से पांच रूपए प्रति किलो कम कीमत पर सिटी बसों के लिए सीएनजी की उपलब्धता होगी। प्लांट में शुरूआती दौर में 21 प्रतिशत और अगले तीन वर्ष में शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा का उपयोग होगा। इंदौर शहर को कार्बन क्रेडिट का लाभ मिलेगा। साथ ही इस प्लांट से आगामी 20 वर्ष तक इंदौर नगर निगम को प्रति वर्ष दो करोड़ 52 लाख प्रीमियम मिलता रहेगा।”

संभवत: मध्य प्रदेश देश का दूसरा ऐसा राज्य होगा जहां गोबर खरीदी होगी और इसके जरिए पशुपालकों की आमदनी तो बढ़ेगी ही साथ में रोजगार का नया रास्ता भी खुलेगा।

यहां बता दें कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने गौठान स्थापित करने का नवाचार किया, यहां दो रुपये किलो की दर से गोबर भी खरीदा जाता है। इससे पशुपालकों की आमदनी में इजाफा हुआ तो दूसरी ओर गौठान में गोबर के जरिए पूजन की सामग्री के अलावा दिया, अगरबत्ती का निर्माण किया जाता है, जिससे लोगों को रेाजगार भी मिल रहा हैं। बर्मी कंपोस्ट बनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में जैविक खेती का रकबा बढ़ रहा है। इसके साथ ही गोकाष्ट बनाए जाते है जिनका उपयोग अंतिम संस्कार में किया जाता है, जिससे लकड़ी के लिए पेड़ को कम काटना पड़ रहा है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     BJP OBC Politics: काशी में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक; अशोक चौरसिया को कमान देकर पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश     |     Lohagad Murder Case: पुणे मंगेतर हत्याकांड में SIT जांच के निर्देश; विधानसभा में गूंजा केतन अग्रवाल न्याय मामला     |     WB Anti-Social Activities Bill: पश्चिम बंगाल में ‘निवारक हिरासत’ का प्रावधान; विधानसभा में पेश होगा नया बिल     |     Sanjay Dina Patil Controversy: शिवसेना सांसद के ‘बम’ वाले बयान पर मचा बवाल; ठाकरे गुट ने दर्ज कराई शिकायत     |     Fake Helmet Factory Ghaziabad: गाजियाबाद में दो हेलमेट इकाइयों पर BIS का छापा; लाइसेंस खत्म होने के बाद भी हो रहा था निर्माण     |     Passport Fees Hike 2026: 1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना; जानिए नई दरों की पूरी लिस्ट     |     Ram Mandir Donation Controversy: चांदी का काकभुशुण्डि मिलने के बाद भी खड़े हुए सवाल; दानदाताओं ने रसीद न मिलने का लगाया आरोप     |     Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में FIR दर्ज; गबन और धोखाधड़ी की धाराओं में 8 आरोपी नामजद     |     LPG Supply Rules Changed: सरकार का बड़ा फैसला; व्यावसायिक LPG पर लगे सभी प्रतिबंध हटाए गए     |     Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई; ट्रस्ट की शिकायत पर 8 लोगों पर FIR     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें