दिन में घर और शाम में जेल… जिस बैरक में बंद रहे मुख्तार अंसारी वहीं कटेगी बेटे की रात

मुख्तार अंसारी के बेटे और सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को आज यानी सोमवार को कासगंज जिला जेल से उनके पैतृक आवास मोहम्मदाबाद फाटक कड़ी सुरक्षा में ले जाया गया. उन्हें तीन दिन की पैरोल मिली है. अब्बास अंसारी को अपने पिता मुख्तार अंसारी की प्रार्थना सभा मे शरीक होने के लिए सुप्रीम कोर्ट से 12 जून तक कस्टडी पैरोल मिली है. उन्हें एक दिन पहले कासगंज जेल से गाजीपुर जेल लाया गया.

अब्बास अंसारी 10 से 12 जून तक दिन मे अपने घर पर परिजनों के साथ रह सकेंगे. शाम को उन्हें वापस गाजीपुर जेल लाया जायेगा, जहां वह रात बिताएंगे. ये रूटीन 12 जून तक रहेगा. पैरोल खत्म होने के बाद अब्बास अंसारी को 13 जून को वापस कासगंज जेल मे शिफ्ट कर दिया जायेगा. फिलहाल अब्बास अंसारी को भारी सुरक्षा मे गाजीपुर से मुहम्मदाबाद स्थित उनके पैतृक घर ले जाया गया है.

जिस बैरक में थे मुख्तार वहीं गुजरेंगी रातें

अब्बास अंसारी 10 जून से 12 जून तक तीन दिन पैरोल पर रहेंगे. इस बीच वह दिन के उजाले में अपने परिवार के बीच में और शाम होते ही वह गाजीपुर की जिला जेल में पहुंच जाएंगे. तीन दिन तक यह सिलसिला जारी रहेगा. इस बीच तीन रातें वह बैरक नंबर 10 में गुजारेंगे. यह वही बैरक है जहां उनके पिता मुख्तार अंसारी बंद रहे थे.

चित्रकूट से कासगंज जेल किया था शिफ्ट

सुभाषपा विधायक अब्बास अंसारी को प्रयागराज में मनी लांड्रिंग केस के मामले में चित्रकूट जेल में बंद किया गया था. इसी दौरान जेल में पत्नी से चोरी छुपे मिलने के मामले में अधिकारियों को जानकारी मिली और फिर वहां छापेमारी कर दोनों को रंगे हाथों पकड़ा था. पत्नी निकहत के पास से विदेशी करेंसी और मोबाइल बरामद हुआ. इसके बाद पत्नी को भी जेल भेज दिया गया और अब्बास अंसारी को चित्रकूट जेल से शिफ्ट कर कासगंज जेल भेजा गया था.

28 मार्च को हुई थी मुख्तार अंसारी की मौत

अब्बास अंसारी के पिता मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को बांदा के जेल में निरुद्ध रहने के दौरान वहां के अस्पताल में मौत हुई थी. जिसको लेकर परिजनों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था. वहीं, प्रशासन के द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हार्ट अटैक का मामला बताया गया था. इस घटना के पूर्व से ही अब्बास अंसारी कासगंज जेल में बंद है. उन्होंने अपने पिता के जनाजे में शामिल होने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी, लेकिन अनुमति नहीं मिल पाई थी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख     |     सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरोध     |     Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस     |     Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार     |     Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस     |     Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस     |     Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और नेताओं का रुख     |     Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच कमेटी बैठी     |     Delhi News: ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा     |     Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें