टीवी की नई नागिन ने देसी लुक में लगाया ग्लैमर का तड़का मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 टीवी की नई नागिन यानी तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे है. तेजस्वी ने लहंगा-चोली पहनकर फोटोशूट करवाया है जिसमें उनकी अदाएं देखते ही बन रही हैं. तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने होली सेलिब्रेशन के बाद अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तेजस्वी (Tejasswi Prakash) लहंगा-चोली में नजर आ रही हैं. उन्होंने इस फोटोशूट की झलक अपने फैंस को दिखाई हैं. यह भी पढ़ें Deepika Padukone Pregnancy: फिल्म ‘किंग’ की… May 1, 2026 10 साल का लंबा इंतजार खत्म: मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस… Apr 30, 2026 तेजस्वी (Tejasswi Prakash) के चेहरे पर रंग लगा हुआ है और उन्होंने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं. तेजस्वी (Tejasswi Prakash) का ये लुक इंटरनेट पर छा गया है. फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनके हुस्न की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो तेजस्वी (Tejasswi Prakash) ‘नागिन 6’ शो में नागिन का किरदार निभा रही हैं. उन्होंने हाल ही में ‘बिग बॉस 15’ का खिताब अपने नाम किया है. Share