झारखंड में सरकार ने दी सिनेमाहॉल, पार्क और मॉल खोलने की अनुमति, जानिए कितने तारीख से खुलेंगे स्कूल

झारखंड सरकार ने कोविड के मामलों में कमी आने के बाद सभी सिनेमाघर, पार्क, रेस्तरां, शॉपिंग मॉल, स्वीमिंग पूल तथा स्टेडियम को पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है.

Jharkhand: झारखंड में कोविड (Covid) के मामलों में कमी आने के बाद सरकार ने तत्काल प्रभाव से सभी सिनेमाघर, पार्क (Park), रेस्तरां, शॉपिंग मॉल (Shopping Mall), स्वीमिंग पूल तथा स्टेडियम को पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है. सरकार ने राज्य के सभी 24 जिलों के स्कूलों, कॉलेजों तथा कोचिंग संस्थानों को सात मार्च से सामान्य रूप से कक्षाओं का संचालन करने की अनुमति दे दी है.

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने लिया फैसलामुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता आज हुई कोविड स्थिति की समीक्षा बैठक में उक्त निर्णय लिए गए. सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में पहली कक्षा से 12वीं तक के लिए कक्षाओं के सामान्य संचालन की अनुमति देने, ऑफलाइन कक्षाओं के साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रखने और स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं करने की बात कही गई है. झारखंड सरकार के इस फैसले के बाद अब स्कूलों को सात मार्च से खोल दिया जाएगा.

झारखंड में क्या है कोरोना का हालवहीं  झारखंड में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 62 नए मामले सामने आए. इसके बाद राज्य में कुल मामले 4 लाख 34 हजार 219 हो गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 62 नये मामलों में से 11 मामले राजधानी रांची में, 11 सराइकेला में और 11 मामले जमशेदपुर में सामने आये. इस दौरान संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई. रिपोर्ट के अनुसार 553 केस एक्टिव है वहीं 75 लोग संक्रमण मुक्त हुए. राज्य में अब तक कुल 4 लाख 28 हजार 351 लोग ठीक हो चुके हैं. झारखंड में अब तक कोरोना से 5315 लोगों की मौत हो चुकी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     सोनम वांगचुक की हिरासत पर सरकार का बड़ा यू-टर्न! गृह मंत्रालय ने तत्काल रिहाई का दिया आदेश; दिल्ली बॉर्डर से लद्दाख तक जश्न का माहौल     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |     MP के संतरों ने मंडियों में मचाया धमाल, रिकॉर्ड तोड़ मिल रहे दाम; लेकिन इस एक डर ने छीन ली किसानों की नींद!     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें