जन-प्रतिनिधियों, प्रशासन और जनता के एक साथ आने से विकसित हुआ इंदौर मॉडल

मेरे सपनों का शहर है इंदौर : मुझे स्वयं को इंदौरी कहने में गर्व होता है
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन्दौर के सरवटे बस स्टैंड के नवीन भवन का वर्चुअली लोकार्पण किया
300 स्थानों से 3 हजार बाइसिकल की व्यवस्था पर आधारित इंदौर पब्लिक बाइसिकल योजना लोकार्पित
दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों का हुआ भूमि-पूजन
कान्ह नदी और सिरपुर तालाब पर होगा सकारात्मक प्रभाव

भोपाल।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज का दिन इन्दौर के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा। इन्दौर स्वच्छता सहित कई क्षेत्रों में नम्बर-वन है। आज एक और संकल्प के प्रकटीकरण का दिन है। यह सुगम, सुलभ यातायात व्यवस्था के साथ नगर में क्लीन एयर व ग्रीन मोबिलिटी का ध्यान रखते हुए लोक परिवहन सेवा की लास्ट माइल्स कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के प्रयासों का आरंभ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान 14 करोड़ 80 लाख रुपए कि लागत से इंदौर में बने सरवटे बस स्टैंड के नवीन भवन का वर्चुअली लोकार्पण कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय से इंदौर के कार्यक्रम में वर्चुअली सहभागिता करते हुए 300 स्थानों से तीन हजार बाइसिकल किराए पर देने की रुपए 10 करोड़ लागत की इंदौर पब्लिक बाइसिकल योजना का लोकार्पण भी किया। इस योजना का संचालन पीपीपी मॉडल पर होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल के पास 39.18 करोड़ की लागत से बन रहे 35 एमएलडी क्षमता के सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और 40 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से सिरपुर तालाब के समीप बनने वाले 20 एमएलडी क्षमता के सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का भूमि-पूजन भी किया। इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में जल-संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर भी उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि इंदौर में जन-प्रतिनिधि, प्रशासन और जनता के लोग एक साथ मिलकर आगे आएँ। जन-भागीदारी की इस पहल ने ही इंदौर मॉडल को पूरे देश में स्थापित किया। यह एक आदर्श व्यवस्था है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि इंदौर मेरे सपनों का शहर है, मैं स्वयं को इंदौरी कहने में गर्व का अनुभव करता हूँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इंदौर ने ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो मेरे मन को गर्व और आनंद से भर देता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग़ेर और रंगपंचमी आने वाली है, दिलों में कोई दीवार न रहे, प्रेम की गंगा बहाएं, रंगों की बौछार के साथ भारतीय संस्कृति के रंग बिखरें। सारी दुनिया इंदौर की ग़ेर और रंगपंचमी की उत्सवीयता और शालीनता की साक्षी बने।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्ष 2030, 2050 तथा 2070 तक का रोडमैप बनाया है। नगरों में बैटरी चलित वाहनों, कम दूरी के लिए साइकिल के उपयोग को प्रोत्साहित करने और डीजल–पेट्रोल की खपत को कम कर प्रत्येक व्यक्ति प्रधानमंत्री श्री मोदी के लक्ष्य की पूर्ति में अपना सहयोग प्रदान कर सकता है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इंदौर में बने सरवटे बस स्टैण्ड में यात्रियों की समस्त सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। प्रयास यह है कि यात्रियों को सुखद अनुभूति हो। नवीन बस स्टैण्ड में पार्किंग, यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल व्यवस्था, पुलिस चौकी, रेस्टोरेंट, सिटिंग एरिया के साथ ही लॉकर रूम की व्यवस्था की गई है। द्वितीय चरण में बस स्टैण्ड भवन के ऊपर पीपीपी मॉडल पर होटल का निर्माण भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भूमि-पूजन भी किया जा रहा है। देवनगर लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल के समीप बन रहे प्लांट से कान्ह नदी में शुद्ध जल प्रवाहित होगा। इसी प्रकार सिरपुर तालाब के समीप बन रहे ट्रीटमेंट प्लांट से सिरपुर क्षेत्र का भूमिगत जल स्तर बढ़ेगा और सिरपुर तालाब के सौन्दर्यीकरण के कार्यों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
इंदौर में आयोजित कार्यक्रम को विधायक आकाश विजयवर्गीय ने भी संबोधित किया। इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड, विधायक महेंद्र हार्डिया, विधायक रमेश मेंदोला सहित अन्य जन-प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे। इंदौर सांसद शंकर लालवानी कार्यक्रम में नई दिल्ली से वर्चुअली सम्मिलित हुए।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार     |     Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युवक मुक्त     |     Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार     |     Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच में जुटी पुलिस     |     Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात     |     Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम     |     Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत     |     Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ खुलासा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें