चुनावी पसंद का अवमूल्यन कर रही हैं ममता:अमित मालवीय 

नई दिल्ली। भाजपा के आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी पर पलटवार किया और कहा कि विधानसभा चुनाव के जनादेश पर सवाल उठाकर वह लोगों की चुनावी पसंद का अवमूल्यन कर रही हैं। बनर्जी ने चार राज्यों में भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ‘‘यह जीत जनादेश का सही प्रतिबिंब नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर चुनावी मशीनरी का उपयोग करके वोट लूटने का आरोप भी लगाया। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे गुरुवार को आए थे।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में फिर से सत्ता में वापसी की जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की। मालवीय ने कहा कि लगातार प्रयासों के बावजूद ममता बनर्जी विपक्षी दलों की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने की अपनी मंशा पर सहमति नहीं बना सकी। पिछले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में फैली हिंसा का उल्लेख करते हुए मालवीय ने कहा कि बनर्जी को मुख्यमंत्री और बंगाल के गृह मंत्री के रूप में पहले अपने ट्रैक रिकार्ड को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मई 2021 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री बनर्जी के नेतृत्व में स्वतंत्र भारत के इतिहास की ‘‘सबसे भयावह चुनाव उपरांत हिंसा’’ हुई।
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में मिली शानदार सफलता को जनादेश का सही प्रतिबिंब ना होना बताना लोगों की चुनावी पसंद का अवमूल्यन है।’’ ममता बनर्जी की आकांक्षाओं का जिक्र करते हुए मालवीय ने कहा, ‘‘विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने के अपने ख्याल पर वह सहमति बनाने में भी विफल रहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें पूछना चाहिए कि आम आदमी पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र समिति और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसे दलों के अन्य उम्मीदवार, बगैर कांग्रेस के उन्हें ऐसी किसी संभावना के केंद्र में देखते हैं।’’ मालवीय ने सवाल किया कि इन दलों के पास किसी तरह सत्ता हासिल करने के अलावा देश को लेकर कोई दृष्टि भी है क्या? ज्ञात हो कि बनर्जी ने भाजपा को परास्त करने के लिए विपक्षी गठबंधन के अपने आह्वान को दोहराते हुए यह भी कहा कि ‘‘बेकार बैठे’’ रहने और कांग्रेस का इंतजार करने का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ राज्यों में जीत हासिल करने पर पार्टी (भाजपा) को अधिक हल्ला नहीं करना चाहिए। यह जीत लोगों के जनादेश का सही प्रतिबिंब नहीं है। यह फैसला वोटों को लूटने के लिए चुनावी मशीनरी के खुले तौर पर इस्तेमाल के कारण है।’’
बनर्जी ने कहा, ‘‘अखिलेश यादव (समाजवादी पार्टी के) जनादेश के कारण नहीं बल्कि वोटों की लूट के कारण हारे हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |     Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान     |     Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया ‘राहत’, जानें क्या है तर्क     |     Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिटल पास नहीं मिलेगा प्रवेश     |     Bengal Elections: ‘226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार’; ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी दावा     |     Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें     |     Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री     |     Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना नोटिस जारी, जानें पूरा मामला     |     Digital Arrest: ‘सॉरी डियर हसबैंड…’, डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी महिला ने दी जान; सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का खुलासा     |     Meerut Cantt: मेरठ कैंट से ब्रिटिश नामों की ‘विदाई’; अब इन भारतीय वीरों के नाम से जाने जाएंगे ये इलाके, देखें पूरी लिस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें