चीन विमान हादसे के 18 घंटे बाद भी मलबे में नहीं मिला कोई जीवित शख्स विदेश By Nayan Datt On Mar 22, 2022 चीन ईस्टर्न प्लेन हादसे के करीब 18 घंटे बाद भी मलबे में कोई जीवित नहीं मिला है। 132 लोगों को लेकर जा रहा विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह देश में लगभग एक दशक में हुए सबसे भीषण आपदाओं में से एक है। स्टेट ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी के मुताबिक, “विमान का मलबा घटनास्थल पर मिला, लेकिन अब तक इसमें सवार किसी का भी पता नहीं चला है। मंगलवार को भी तलाश अभियान जारी है।” यह भी पढ़ें Iran Nuclear Row: ‘परमाणु हमारी पूंजी, ताकत नहीं छोड़… Apr 30, 2026 Donald Trump News: ‘क्या ट्रंप मानसिक रूप से फिट… Apr 30, 2026 विमान दक्षिणी प्रांत गुआंगशी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और हादसे के कारण पहाड़ी इलाके में आग लग गई थी। ‘बोइंग 737-800’ विमान कुनमिंग से गुआनझो जाते समय गुआंगशी क्षेत्र में वुझो शहर के पास हादसे का शिकार हो गया था। चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन ने बताया कि विमान में 123 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य सवार थे। Share