गेम की लत बनी जानलेवा, माता-पिता ने किया मना तो 14 साल के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

Maharashtra: मुंबई में 14 साल के बच्चे ने कथिततौर पर एक गेम की लत के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना 13 फरवरी को भायोवाड़ा की बताई जा रही है.

Maharashtra: मुंबई में 14 साल के बच्चे ने कथिततौर पर एक गेम की लत के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना 13 फरवरी को भायोवाड़ा की बताई जा रही है. जिस समय बच्चे ने यह कदम उठाया उस समय उसकी मां और बहन कहीं बाहर गईं हुआ थी और वह घर पर अकेला था. परिवार के मुतबाकि मृत छात्र पढ़ाई और क्रिकेट दोनों में अच्छा था और उसने यह कदम उठाने से पहले अपने पिता को फोन भी किया था. लेकिन उस समय पिता फोन नहीं उठा पाए क्योंकि वे उस समय बाइक चला रहे थे.

पुलिस ने बताया, जब माता-पिता घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है. बहुत कोशिश करने के बाद जब गेट नहीं खुला तो उसे तोड़कर अंदर घुसे. अंदर जाने के बाद परिवार ने देखा कि उनका बेटा फांसी पर लटका हुआ था. आनन-फानन में उसे अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि उन्होंने एक्सिडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Maharashtra | A 14-yr-old student died suicide in Mumbai on Feb 13. As per primary probe, it was found that the student was refused to complete a challenge on the Garena Free Fire game, his family; police probing this angle. The game is also banned in India: Bhoiwada Police— ANI (@ANI) February 18, 2022
पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि मृत छात्र अक्सर फोन में गेम खेला करता था. हालांकि माता पिता ने ऐसी किसी भी शिकायत से इंकार किया है. पुलिस फिलहाल गेमिंग एंगल को लेकर भी जांच कर रही है. पुलिस ने बताया का जांच में उन्हें पता चला कि है माता-पिता ने मृत लड़के को गरेना फ्री फायर गेम पर एक चैलेंज पूरा करने से मना किया था. इसी को लेकर लड़के ने यह कदम उठाया है. फिलहाल इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है. बता दें कि यह गेम भारत में बैन है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, ‘सुपर अल नीनो’ से क्यों सहमे हैं निवेशक?     |     WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू     |     Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण     |     Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल     |     मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं में दर्ज किया केस     |     Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम     |     Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट     |     Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व     |     एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना प्रमुख     |     रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले गैंग को पकड़ा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें