गाजियाबाद: तोड़फोड़ की, आग लगाई… बांग्लादेशी बोलकर बस्ती में मचाया तांडव; हिंदू रक्षा दल पर FIR

गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने अवैध बांग्लादेशी बताकर झुग्गियों पर हमला कर दिया. वहां रह रहे लोगो को लाठी डंडों से पीटा, उनकी झोपड़ियों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी. हमले में कई लोग घायल हुए हैं. हमला करने वाले संगठन कार्यकर्ताओं ने इसे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों का बदला बताया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि जिन लोगों पर हमला किया गया उनमें कोई भी बांग्लादेश का रहने वाला नहीं है.

झुग्गी-झोपड़ियों पर हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना गाजियाबाद के थाना मधुबनबापू धाम इलाके की है. मारपीट कर रहे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदू मारे जा रहे हैं. हिंदू महिलाओं के साथ रेप किया जा रहा है. उनका कहना है की इसको रोकने के लिए सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. जिसके बाद भी हमले नहीं रुके. इसके बाद ही इन पर हमला किया गया है.

अवैध बांग्लादेशी बताकर लाठी-डंडों से पीटा

थाना मधुवनबापू धाम इलाके में रेलवे स्टेशन के खाली मैदानों में झुग्गी-झोपड़ी डालकर रह रहे लोगों पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया. झोपड़ी में रहने वाले लोगों को अवैध बांग्लादेशी बताकर उन्हें लाठी-डंडों से पीटा गया. उनकी झोपड़ियों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी. हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उनके साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया.

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है. हमला करने वाले आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है. गाजियाबाद पुलिस के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार की शाम हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मधुवनबापू इलाके के खाली मैदान में झुग्गी डालकर रह रहे लोगों पर हमला किया. उन्हें लाठी डंडों से पीटा गया. कुछ लोगों को चोट आई है. पिंकी चौधरी और उनके कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि जिन लोगों पर हमला किया गया वह बांग्लादेश के रहने वाले नहीं हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख     |     सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरोध     |     Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस     |     Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार     |     Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस     |     Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस     |     Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और नेताओं का रुख     |     Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच कमेटी बैठी     |     Delhi News: ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा     |     Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें