गलत खाते में ट्रांसफर कर दिए पैसे? न हो परेशान, वापस पाने का ये है आसान तरीका

Transfer Funds to the Wrong Account: देश में बढ़ते डिजिटलीकरण के साथ ही लोगों को कई बार कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है. यूपीआई, नेट बैंकिंग के जरिए ट्रांजैक्शन करने पर ऐसा कई बार देखने को मिलता है कि लोग जल्दबाजी में गलती से किसी और के बैंक खाते में पैसा भेज देते हैं. अगर आपके द्वारा भी कभी इस तरह की गलती होती है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

जब भी आप किसी को पैसे भेजने के लिए नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो पैसे ट्रांसफर होने के बाद आपके ईमेल और फोन पर एक मैसेज आता है. ईमेल और मैसेज चेक करने से पता चल जाएगा कि आपने किस अकाउंट और कितना रकम भेजा है. इस दौरान अगर अकाउंट नंबर गलत है तो परेशान ना हों. ऐसे में तुरंत अपने बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क करें और उसे इसके बारे में पूरी जानकारी दें.

बैंकिंग ट्रांजैक्‍शन में यह देखने में आता है कि अकाउंट नंबर, IFSC कोड या दोनों में टाइपिंग एरर के चलते यह दिक्‍कत आती है. कई बार तकनीकी खामी के चलते भी ऐसा होता है. अगर ऐसे अकाउंट नंबर में पैसे भेजे गए जो वजूद में नहीं हैं तो आपका पैसा खुद-ब-खुद वापस आ जाएगा. लेकिन, अगर किसी शख्स के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो गए हैं तो आप बैंक के सहयोग से तय नियमों के तहत पैसा वापस ले सकते हैं. अगर बैंक की तरफ से इस मामले में कोई आनाकानी की जाती है तो आप इसकी शिकायत बैंक ओम्‍बड्समैन यानी बैंकिंग लोकपाल से शिकायत कर सकते हैं.

गलत ट्रांजैक्‍शन होने पर तुरंत करें यह काम

सबसे पहले आपको गलत ट्रांजैक्‍शन की जानकारी जितनी जल्‍दी हो बैंक को देनी चाहिए. ट्रांजैक्‍शन से जुड़े बैंक डिटेल देते हुए आपको यह बताना पड़ेगा पैसे गलत खाते में गए हैं. जिस अकाउंट में गलती से ट्रांसफर हुआ है, उस खाताधारक नाम भी वही है, जिसके अकाउंट में आप पैसे ट्रांसफर करने वाले थे, तो आपको इसका प्रमाण देना पड़ेगा. बैंक को पूरे मामले की जानकारी एक मेल के जरिए दें और पूरी प्रक्रिया का ट्रैक रिकॉर्ड रखें.

इस तरह बैंक में वापस आ जाएंगे पैसे

बैंक इस पूरे मामले में फैसिलिटेटर के तौर पर काम करेगा और जिस खाते में पैसे गए हैं, उसके ब्रांच नाम और कांटैक्ट नंबर की डिटेल्स आपको दे सकता है. अगर आपने जिसके खाते में पैसे भेजे हैं, वह भी उसी बैंक का ग्राहक है जिसके आप हैं तो बैंक आपकी ओर से बेनेफिशिएरी से संपर्क कर पैसे वापस भेजने के लिए रिक्वेस्ट करेगा. बेनेफिशिएरी के सहमत होने की स्थिति में 7 वर्किंग डेज में आपके खाते में पैसे वापस आ जाएंगे. अगर बेनेफिशिएरी किसी अन्य ब्रांच का है तो आपको खुद उस ब्रांच में जाकर बैंक मैनेजर से मिलकर समाधान के लिए बात करनी होगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Kerala Politics: मुख्यमंत्री सतीशन और पीएम मोदी की बैठक; राज्य की प्राथमिकताओं और केंद्र से मदद पर रहा जोर     |     Supreme Court Update: कानून के छात्रों की उपस्थिति पर SC का बड़ा फैसला; हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक     |     Gurmeet Ram Rahim Parole: 16वीं बार जेल से बाहर आए गुरमीत राम रहीम; 30 दिन की पैरोल पर मचा सियासी बवाल     |     Amit Shah in Rajasthan: सीमा सुरक्षा हमारी प्राथमिकता; BSF जवानों के साहस और बलिदान को गृह मंत्री ने किया नमन     |     Akhilesh Yadav Press Conference: यूपी में ‘फर्जी एनकाउंटर’ को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला     |     Khagaria Encounter: बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई; 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी मोहम्मद बुद्दिन ढेर/घायल     |     Bulandshahr Double Murder: ससुर-बहू के अवैध संबंधों ने बिगाड़ा परिवार; बेटे ने पिता और पत्नी को उतारा मौत के घाट     |     Gurugram Crime News: लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर पति ने की पत्नी की हत्या; शव बाथरूम में मिला, आरोपी फरार     |     Rajasthan Heatwave Alert: गर्मी के चलते राजस्थान सरकार का बड़ा फरमान; दोपहर में जानवरों से काम लेने पर लगी रोक     |     Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग का बड़ा खुलासा; पतरातू में बड़ी वारदात की योजना बनाते 6 अपराधी गिरफ्तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें