खुशखबरी! हाईवे पर हर 25 किमी के बाद मिलेगा चार्जिंग स्टेशन, सरकार ने दी 2877 चार्जिंग स्टेशनों को मंजूरी

भारत सरकार ईवी व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए 25 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 68 शहरों में 2877 चार्जिंग स्टेशनों को मंजूरी दी है। जिससे ईवी ग्राहकों को तो फायदा होगा ही साथ ही साथ नए ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का मनोबल बढ़ेगा

नई दिल्ली। देश में इस समय इलेक्ट्रिक व्हीकल का डिमांड तेजी से बढ़ रहा है, वहीं सरकार भी ईवी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में भारी उद्योग मंत्रालय ने फेम इंडिया योजना के दूसरे चरण के तहत 25 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 68 शहरों में 2877 चार्जिंग स्टेशनों को मंजूरी दी है। इसके अलावा, एमएचआई ने इस चरण के तहत 16 राजमार्गों और 9 एक्सप्रेसवे पर 1576 ईवी चार्जिंग स्टेशनों को मंजूरी दी है।

हाईवे पर हर 25 किमी में मिलेगा चार्जिंग प्वाइंट

राजमार्ग के दोनों किनारों पर प्रत्येक 25 किमी पर एक चार्जिंग स्टेशन और राजमार्ग के दोनों किनारों पर प्रत्येक 100 किमी पर लंबी दूरी/भारी शुल्क वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक चार्जिंग स्टेशन भी होगा। शहर में 3kmx3km के ग्रिड में एक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा।

योजना का मुख्य उद्देश्य हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों, दोपहिया और तिपहिया पर फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग आफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक वेहिकल्स इन इंडिया (फेम इंडिया I) योजना के तहत प्रोत्साहन करना है ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर ज़ोर दिया जा सके। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक आवश्यक चार्जिंग बुनियादी ढांचा स्थापित करना। इतना ही नहीं, यह योजना पर्यावरण प्रदूषण और ईंधन की सुरक्षा के मुद्दे को दूर करने में भी मदद करेगी।

बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने की योजना : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की योजना और 10,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ FAME II योजना अप्रैल 2019 में शुरू की गई थी। इस EV योजना के दायरे में भारत सरकार 55,000 से अधिक पैसेंजर वाहनों के लिए सब्सिडी पेश करने का इरादा रखती है। जिनमें एक लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया, 5,00,000 थ्री-व्हीलर और 7,000 ई बसें शामिल हैं। हालांकि, फेम-2 वेबसाइट पर तजा आंकड़ों के अनुसार अभी तक देश में कुल 78,000 इलेक्ट्रिक वाहन ही बेचे जा सके हैं। यहां दिलचस्प बात यह है, कि Fame-2 योजना के तहत सब्सिडी का फायदा उन इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को दिया जाता है, जिनकी रेंज सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर और टॉप स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा की होती है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार     |     Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युवक मुक्त     |     Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार     |     Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच में जुटी पुलिस     |     Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात     |     Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम     |     Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत     |     Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ खुलासा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें