क्या भारतीय पिच क्यूरेटर्स की मदद लेगा पाकिस्तान?

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच कराची में खेला गया दूसरे टेस्ट का रोमांचक मोड़ पर अंत हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के सामने 506 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट गंवाकर 443 रन बनाए और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को विकेट नहीं लेने दिया।  उम्मीद की जा रही थी कि ऑस्ट्रेलियाई टीम दो दिन में तो पाकिस्तान को समेट ही देगी, लेकिन पिच बल्लेबाजों की मददगार साबित हुई और आखिर-आखिर तक तो ऐसा भी लग रहा था पाकिस्तानी टीम यह मैच जीत जाएगी, लेकिन मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में दो मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। ऐसे में खराब पिच को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की खूब आलोचना हो रही है। रावलपिंडी में खेले पहले टेस्ट के बाद तो खुद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने उस पिच को औसत से नीचे का बताया था। अब कराची को लेकर भी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया आ सकती है। अब पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर्स भी इस तरह की पिच के लिए पीसीबी की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान टीम जब घरेलू मैदान का फायदा नहीं उठा पा रही तो ऐसा पिच किस काम का। इसको देखते हुए पीसीबी के अध्यक्ष रमीज राजा ने विदेशी क्यूरेटर का रुख किया है।

पीसीबी चीफ ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में सोमवार से शुरू हो रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच की तैयारियों पर नजर रखने के लिए आईसीसी एकेडमी के पूर्व मुख्य क्यूरेटर टोबी लम्सडेन से मदद मांगी है। पीसीबी ने कहा है कि लम्सडेन 10 दिन के लिये लाहौर पहुंचे हैं और वह लाहौर टेस्ट की पिच तैयार करने में स्थानीय क्यूरेटरों की मदद करेंगे। ऐसे में एक पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने रमीज राजा को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से भी मदद मांगने को कहा है। उन्होंने भारतीय पिच क्यूरेटर्स से पिच बनाने के लिए मदद मांगने के लिए कहा है।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने कहा है कि पीसीबी को स्पिनरों की मददगार पिच तैयार करने के लिये भारतीय क्यूरेटर्स की मदद लेनी चाहिए। आकिब ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- मुझे नहीं लगता कि पीसीबी को कहीं और से मदद मांगने की जरूरत है। मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई के क्यूरेटरों से पता करें कि वे टर्न लेने वाली पिच कैसे तैयार करते हैं। भारत में स्पिनर हावी रहते हैं। मुझे हैरानी है कि अब तक पाकिस्तान टर्न लेने वाली पिच तैयार नहीं की, जिससे हमारे स्पिनर्स को मदद मिलती।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मतदान; अब 4 मई का इंतजार     |     दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानों की सीमा 6% से बढ़ाकर 15% की गई     |     Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस ने आरोपी फिरोज को किया गिरफ्तार     |     Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से ‘स्तब्ध’ हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का जिक्र कर जस्टिस अतुल श्रीधरन ने उठाए सवाल     |     PM Modi in Hardoi: ‘गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन’, हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्रेस का चेहरा नारी विरोधी     |     Jabalpur Crime: ‘शादी डॉट कॉम’ पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल तक किया महिला का शोषण     |     Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अधिकारी का बेटा निकला आरोपी     |     Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को दिखाएंगे हरी झंडी; जानें पूरा शेड्यूल     |     West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच ‘दीदी’ या ‘दादा’? 4 मई को आएगा फैसला     |     Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर में 6 की मौत; CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें