केशव मौर्य ने किया प्रचंड जीत का दावा, कहा- 10 मार्च के बाद निकाल दी जाएगी गुंडों की गुंडागर्दी

इटावा: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत का दावा करते हुये कहा कि दस मार्च के बाद गुंडों की गुंडागर्दी निकाल देंगे। भर्थना विधानसभा क्षेत्र के बकेवर में बुधवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ. सिद्धार्थ शंकर दोहरे के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए केशव मौर्य ने करहल में केंद्रीय एसपी सिंह बघेल पर कल हुए हमले को लेकर कहा ‘‘ समाजवादी पार्टी (सपा) के गुंडे अपनी गुंडागर्दी से बाज नहीं आ रहे हैं। 10 मार्च के बाद गुंडों की बाहर लाएगे, गुंडों की गुंडागर्दी कैसे खत्म की जाती है 10 मार्च के बाद देखते हैं। अभी आचार संहिता लगी है हम लोकतंत्र पर विश्वास करते हैं और आचार संहिता का पालन करना हमारा कर्तव्य है। जो लोग हमला करवा रहे हैं। उन पर कड़ी से कड़ी कारर्वाई चुनाव आयोग द्वारा की जाएगी, पुलिस प्रशासन भी कार्यवाही करेगा।”

उन्होंने कहा कि सपा का कहीं अता पता नहीं है। दो चरणों में अखिलेश की हालत खस्ता हो गयी है। भाजपा 2022 में सरकार बनाने जा रही है। अखिलेश यादव को अब सपना आना बंद हो गया है। उनकी हवा खराब है। उनके प्रति लोगों में गुस्सा है जिसका परिणाम 2014 और 2017 के बाद 2022 में भुगतना पड़ेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा,बसपा और कांग्रेस ने प्रदेश की हालत खराब कर दी थी। प्रदेश में गुंडाराज कायम था, लोग पलायन कर रहे थे लेकिन जब से बीजेपी की केंद्र व प्रदेश में सरकार आई है तब से दिन प्रतिदिन विकास की गंगा बहाई जा रही है। कोरोना काल में लोगों को सही समय पर इलाज मिला सभी को वैक्सीन उपलब्ध कराई गई जबकि सपा अध्यक्ष वैक्सीन का विरोध करते रहे।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुये कहा कि कांग्रेस नेत्री पहले अपनी सरकारों में महिलाओं उचित को सम्मान दें। विपक्ष चाहता है गरीब गरीब ही रहे सपा बसपा की 15 साल की सरकार में जो नहीं हुआ वह भाजपा ने पांच साल में करके दिखाया है। बुंदेलखंड में पलायन था अनेक समस्याएं थी। कोरोना संक्रमण में काम भी छिन गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना चलाई गई। राशन लगातार भेजा जा रहा है। दो-दो बार राशन दिया जा रहा है। भाजपा ने गरीबों का दुख दूर किया। 2017 से 2022 तक जो देखा वो ट्रेलर था और आगे अभी पूरी पिक्चर दिखाई जाएगी। सरकार बनते ही किसानों को बिजली का बिल देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी सरकार उनके बिल देगी। पेंशन और आवास के लिए गांव-गांव कैंप लगाए जाएंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Haryana LTC Bill Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत; अब LTC बिल में संशोधन के लिए नहीं भटकना पड़ेगा     |     Anil Vij Statement: राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भड़के अनिल विज; कहा- ‘विपक्ष कर रहा सनातन का मजाक’     |     Irrigation Department Action in Yamunanagar: सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण; नोटिस के बाद भी कब्जा न हटाने वालों पर गिरी गाज     |     Yamunanagar News: सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट के आरोप में पूर्व सरपंच पिंकी रानी गिरफ्तार     |     Tamar Murder Case: रांची के तमाड़ में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा; जमीन विवाद में आरोपी गिरफ्तार     |     Hazaribagh News: ओकनी तालाब के अस्तित्व पर संकट; प्रदूषित पानी से मर रहे जलीय जीव, प्रशासन सख्त     |     New RIMS Director Ranchi: रिम्स में अब मरीजों को बाहर से नहीं खरीदनी होगी दवाएं, नए निदेशक की पहली प्राथमिकता     |     JSSC Teacher Recruitment 2016: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति विवाद पर JSSC ने सौंपी रिपोर्ट; 1 अगस्त को अगली सुनवाई     |     Garhwa Elephant Attack: गढ़वा में जंगली हाथियों का कहर; रंका में एक की मौत, कई घर किए ध्वस्त     |     Bokaro Crime News: बोकारो में नशे में धुत बेटे ने की पिता की निर्मम हत्या; टांगी से मारकर उतारा मौत के घाट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें