‘कच्चे तेल की वजह से नहीं, एक्साइज ड्यूटी के चलते बढ़े डीजल-पेट्रोल के दाम’, कांग्रेस ने किया बड़ा दावा

सुरजेवाला ने कहा कि इसके तहत 31 मार्च को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता अपने घरों के बाहर और सार्वजनिक जगहों पर रसोई गैस सिलेंडर को माला पहना कर, घन्टी और ड्रम बजा कर प्रदर्शन करेंगे.

कांग्रेस ने एक बार फिर बढ़ती महंगाई को लेकर बीजेपी को निशाने पर लिया है. कांग्रेस ने कहा है कि ‘एक तरफ देश के लोगों की आमदनी कर दी कम….और बेतहाशा दूसरी तरफ महंगाई का दे दिया गम. रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस, देशभर में तीन चरणों का कांग्रेस ‘मंहगाई मुक्त भारत’ अभियान शुरू करेगी.

सुरजेवाला ने कहा कि इसके तहत 31 मार्च को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता अपने घरों के बाहर और सार्वजनिक जगहों पर रसोई गैस सिलेंडर को माला पहना कर, घन्टी और ड्रम बजा कर प्रदर्शन करेंगे. 2 से 4 अप्रैल के बीच देश भर में जिला स्तर पर और 7 अप्रैल को राज्यों की राजधानी में कांग्रेस कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे.

सुरजेवाला ने कहा कि पिछले पांच दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम प्रतिदिन बढ़ाए हैं. मई 2014 में मोदी जी ने जब सत्ता संभाली तब पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 9 रूपए 20 पैसे प्रति लीटर थी वहीं डीजल पर ये 3 रुपए 46 पैसे. पिछले 8 सालों में डीजल पर 531 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई है और पेट्रोल पर 203 प्रतिशत.

सुरजेवाला के मुताबिक मनमोहन सिंह के समय जब कच्चा तेल, 108 से 140 रुपए गया तो पेट्रोल 71 रुपए 41 पैसे और डीजल 55 रुपए 49 पैसे प्रति लीटर था. अब जब कच्चा तेल 108 रुपए हुआ है तो पेट्रोल 98.61 प्रति लीटर और डीजल 89.87 प्रति लीटर है. पिछले दो सालों में ही 29 रुपए पेट्रोल पर तो डीजल पर 27.58 पैसे डीजल पर बढ़ाए गए हैं.

सुरजेवाला ने कहा कि 2011-12 में कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल पर एक लाख ग्यारह हजार करोड़ की सब्सिडी दी, जो 2012-13 में बढ़कर 1 लाख 64 हजार 364 करोड़ हो गया. यानी औसतन डेढ़ लाख करोड़ रुपया मनमोहन सरकार पेट्रोलियम कंपनियां को देती थी, ताकि आमजनों को तेल के दामों पर बोझ न पड़े.

कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सब्सिडी कम कर दी. एक लाख 50 हजार करोड़ जो कांग्रेस सरकार सब्सिडी के तौर पर देती थी आज वो ग्याहर हजार करोड़ की हो गई है. कांग्रेस के शासन में गैस सिलेंडर 410 वहीं आज देश में 1100 से 1200 रुपए था. 2014 के मुकाबले अंतराराष्ट्रीय बाजार में कम हुए फिर भी देश में बढ़ गए.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |     Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान     |     Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया ‘राहत’, जानें क्या है तर्क     |     Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिटल पास नहीं मिलेगा प्रवेश     |     Bengal Elections: ‘226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार’; ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी दावा     |     Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें     |     Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री     |     Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना नोटिस जारी, जानें पूरा मामला     |     Digital Arrest: ‘सॉरी डियर हसबैंड…’, डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी महिला ने दी जान; सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का खुलासा     |     Meerut Cantt: मेरठ कैंट से ब्रिटिश नामों की ‘विदाई’; अब इन भारतीय वीरों के नाम से जाने जाएंगे ये इलाके, देखें पूरी लिस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें