ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले चौथे भारतीय बने लक्ष्य 

बर्मिंघम। भारत के युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में पहुंचने के साथ ही एक अहम उपलब्धि अपने नाम की है। लक्ष्य ने सेमीफाइनल में मलेशिया के ली जि जिया को तकरीबन सवा घंटे तक चले मुकाबले में 21-13, 12-21, 21-19 से हराया। इस प्रकार वह ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले अब तक भारत की ओर से प्रकाश नाथ, प्रकाश पादुकोण, पुलेला गोपीचंद और साइना नेहवाल ने ही फाइनल में प्रवेश किया था।
पादुकोण ने साल 1980 में और गोपीचंद ने 2001 में खिताब जीता था जबकि प्रकाश नाथ को 1947 में और महिला वर्ग में साइना नेहवाल को 2015 में हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मैच जीता और फाइनल भी खेलने को मिलेगा।’’ लक्ष्य ने पहले गेम में शानदार बचाव करते हुए 11-7 से बढ़त बनायी। लक्ष्य ने गेम अंक बनाये और पहला गेम जीत लिया। वहीं दूसरे गेम में ली ने वापसी की और मुकाबला निर्णायक स्तर तक ले गए। इसमें भी लक्ष्य की बढ़त बरकरार रही। जीत से उत्साहित लक्ष्य ने कहा, ‘‘मैं घबराया था पर मैंने केवल मैच के बारे में ही सोचा। यह ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप सेमीफाइनल था और मन में कई विचार आ रहे थे पर मैंने अपना ध्यान खेल पर बनाये रखा।’’

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MP Drowning News: मध्य प्रदेश में नदियों और नालों का कहर; अशोकनगर, इंदौर, विदिशा और सिंगरौली में कई डूबे     |     Delhi High Court: जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR और CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने बताया ‘वाइल्ड विच हंट’     |     Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद पुलिस ने की कार्रवाई     |     MP Politics News: बुरहानपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन खान का बड़ा दावा; राहुल गांधी के कार्यक्रम में 1% भी नहीं थे मुस्लिम छात्र     |     MP News Today: इंदौर में हॉस्टल में छात्रा का सुसाइड अटेम्प्ट, उधर धार में महिला की मौत पर पुलिस का एक्शन; आरोपी गिरफ्तार     |     Bhopal Crime & Tax News: नवीबाग में चोरी-छिपे चल रही थी ‘गुरु’ गुटखा फैक्ट्री; सेंट्रल GST इंटेलिजेंस ने मारा छापा     |     Chhattisgarh Cow Death Case: चारा-पानी के अभाव में 30 मवेशियों ने तोड़ा दम! सूरजपुरा गोठान में भुखमरी से मौत का आरोप     |     MP Crime News: मध्य प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़; 6 राज्यों में BSF और STF का छापा, पासपोर्ट अधिकारी रडार पर     |     Rajasthan Nikay Chunav Today: 268 निकायों में सभापति व 5 निगमों में मेयर के लिए वोटिंग जारी; दोपहर 3 बजे से शुरू होगी मतगणना     |     Alwar Thresher Accident: शादी से 2 महीने पहले उजड़ी खुशियां! अलवर में थ्रेसर की बेल्ट में फंसने से युवती की दर्दनाक मौत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें