इंफाल में PM मोदी पर बरसे राहुल गांधी, बोले- जब भी प्रधानमंत्री मणिपुर आए तो उनसे ये सवाल जरूर पूछे देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज इंफाल में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि भाजपा का विजन, विचारधारा, विचार और भाषा है जो अन्य सभी विचारों, भाषाओं और विचारधाराओं से श्रेष्ठ है। जब भाजपा और RSS मणिपुर आते हैं तो वे इस समझ के साथ नहीं आते। उनमें श्रेष्ठता की भावना आती है। मैं श्रेष्ठता की भावना से नहीं विनम्रता के साथ आता हूं। यह भी पढ़ें खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को… Mar 2, 2026 “आंख के बदले आंख दुनिया को अंधा बना देगी…”… Mar 1, 2026 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 में खुब वायदे किए थे लेकिन वह अब 2 करोड़ रोज़गार, 15 लाख रुपये देने की बात, किसान की आय दोगुनी करने की बात, नोटबंदी और गलत तरह से GST लागू करने की बातें क्यों नहीं करते हैं? मणिपुर की जनता यह सवाल उनसे पूछें जब वह यहां आएं। Share