आईपीएल 2022 में जिस भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिली जगह, धोनी ने उसे चेन्नई सुपरकिंग्स में कराया शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का आगाज बस होने ही वाला है। मुंबई में इस टूर्नामेंट का आगाज 26 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। चेन्नई ने टूर्नामेंट की तैयारियां काफी समय पहले ही शुरू कर दी थी। सूरत में चेन्नई का कैंप लगा है जहां धोनी की अगुवाई में चेन्नई से जुड़े नए खिलाड़ी प्रैक्टिस में जुटे हैं। इन्हीं खिलाड़ियों में एक ऐसा नाम भी है जिसे आईपीएल 2022 ऑक्शन में एंट्री ही नहीं मिली लेकिन अब वो धोनी की देखरेख में अपना खेल सुधार रहा है। बात हो रही है हरियाणा के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश बाना की जो चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ बतौर नेट खिलाड़ी जुड़े हैं।

दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज दिनेश बाना को IPL 2022 ऑक्शन में एंट्री नहीं मिल पाई थी। दरअसल आईपीएल के नियमों के मुताबिक ऑक्शन में एंट्री के लिए किसी खिलाड़ी को कम से कम एक फर्स्ट क्लास मैच या फिर लिस्ट-ए मैच खेलना था अगर ऐसा नहीं है तो वो खिलाड़ी कम से कम 19 साल का होना चाहिए था। लेकिन दिनेश बाना इन दोनों ही पैमानों पर फिट नहीं बैठ रहे थे यही वजह है कि वो आईपीएल ऑक्शन में शामिल नहीं हुए। बता दें दिनेश बाना अगर ऑक्शन में होते तो उन्हें खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी काफी पैसा बहा सकती थी जिसकी वजह उनकी एक खास तरह की काबिलियत है।

दिनेश बाना महज एक विकेटकीपर नहीं, वो एक जबर्दस्त हिटर हैं। उनकी छक्के लगाने की काबिलियत जूनियर क्रिकेट में मशहूर है। हरियाणा का ये खिलाड़ी चौकों से ज्यादा छक्के जड़ता है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी उनकी ये काबिलियत देखने को मिली। 17 साल का ये खिलाड़ी पूरे अंडर-19 वर्ल्ड कप में महज 33 गेंद ही खेल पाया और उसमें बाना ने 63 रन बनाए। दिनेश बाना का स्ट्राइक रेट 190 से ऊपर रहा। बाना ने 5 छक्के और 3 चौके जड़े। दिनेश बाना अंडर-19 वर्ल्ड कप में फिनिशर के रोल में थे अगर इस खिलाड़ी को ऊपर प्रमोट किया जाता तो सच में बाना कमाल कर सकते थे। खैर अब बाना चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़ चुके हैं। ये टीम अकसर युवा खिलाड़ियों को निखारती है और फिर अपनी टीम में भी शामिल करती है। उम्मीद है बाना अगले सीजन में आईपीएल खेलते नजर आएंगे

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मतदान; अब 4 मई का इंतजार     |     दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानों की सीमा 6% से बढ़ाकर 15% की गई     |     Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस ने आरोपी फिरोज को किया गिरफ्तार     |     Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से ‘स्तब्ध’ हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का जिक्र कर जस्टिस अतुल श्रीधरन ने उठाए सवाल     |     PM Modi in Hardoi: ‘गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन’, हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्रेस का चेहरा नारी विरोधी     |     Jabalpur Crime: ‘शादी डॉट कॉम’ पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल तक किया महिला का शोषण     |     Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अधिकारी का बेटा निकला आरोपी     |     Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को दिखाएंगे हरी झंडी; जानें पूरा शेड्यूल     |     West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच ‘दीदी’ या ‘दादा’? 4 मई को आएगा फैसला     |     Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर में 6 की मौत; CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें