अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शैफाली राजदान दुग्गल को नीदरलैंड्स में अमेरिकी दूत बनाया विदेश By Nayan Datt On Mar 14, 2022 अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल की राजनीतिक कार्यकर्ता शैफाली राजदान दुग्गल को नीदरलैंड्स में अपना दूत मनोनीत किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुख्यालय व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। 50 वर्षीय दुग्गल भारत के जम्मू-कश्मीर मूल की हैं और बीते कई सालों से वह अमेरिका में रह रही हैं। वह सिनसिनाटी, शिकागो, न्यूयॉर्क और बोस्टन में पली बढ़ी हैं। यह भी पढ़ें Iran Nuclear Row: ‘परमाणु हमारी पूंजी, ताकत नहीं छोड़… Apr 30, 2026 Donald Trump News: ‘क्या ट्रंप मानसिक रूप से फिट… Apr 30, 2026 व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को राजदान समेत कई अन्य राजनयिकों की नियुक्ति का भी एलान किया। शैफाली राजदान दुग्गल दो बच्चों की मां हैं। उन्हें राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में लंबा अनुभव है। वह महिला व मानवाधिकारों की पैरवीकर्ता रही हैं। वह अमेरिका के होलोकॉस्ट मेमोरियल संग्रहालय परिषद में रही हैं। वर्तमान में वह पश्चिम क्षेत्रीय परिषद की सलाकार बतौर सेवाएं दे रही हैं। राजदान ह्यूमन राइट्स वॉच की सैनफ्रांसिस्को समिति की सदस्य और वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी लीडरशिप एंड कैरेक्टर काउंसिल की सदस्य हैं। Share