अभिविपि ने फूंका तमिलनाडु की डीएमके सरकार का पुतला मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 अभिविपि ने फूंका तमिलनाडु की डीएमके सरकार का पुतलआज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वैष्णव वाणिज्य महाविद्यालय के छात्रों द्वारा महाविद्यालय से वैष्णव कॉमर्स महाविद्यालय तक तमिलनाडु की दमनकारी डीएमके सरकार की अर्थी निकालकर पुतला दहन किया गया | प्रदर्शन में उपस्थित अभाविप इंदौर महानगर सहमंत्री रोहित मालवीय ने बताया कि तमिलनाडु के तंजावुर शहर के ईसाई मिशनरी विद्यालय में 17 वर्ष की लावण्या नाम की छात्रा को धर्म परिवर्तन हेतु अमानवीय रूप से प्रताड़ित किया गया | जिसके फलस्वरूप लावण्या को आत्महत्या का सहारा लेना पड़ा | मृत्यु को आज एक माह पूरा हो जाने के बाद भी तमिलनाडु सरकार का रवैया इस मामले में शुरूआत से ही असंवेदनशीलता रहा है। जिस पर कार्यवाही करने को लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा स्टालिन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया| जिसमे अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी जी और 31 अन्य कार्यकर्ताओं को भी झूठे केसों में फंसाकर जेल भेज दिया गया| विद्यार्थी परिषद कहना है जब तक लावण्या को न्याय नही मिलता तब तक देश के समस्त महाविद्यालयों में प्रदर्शन करते रहेंगे | Share