अपनी ही सीट पर घिर गए हैं नवजोत सिंह सिद्धू, Exit Poll में आया चौंकाने वाला रिजल्ट

punjab exit polls 2022: पंजाब विधानसभा में बीते 20 फरवरी को मतदान संपन्न हो चुका है। अब 10 मार्च का दिन नजदीक है जब सभी दिग्गज राजनीतिक दलों और चेहरों की किस्मत का पिटारा खुल जाएगा। इससे पहले बीते रोज तमाम चैनलों की ओर से एग्जिट पोल सामने आए थे। टाइम्स नाऊ और वीटो की ओर से जारी एग्जिट पोल के मुताबिक, पंजाब में इस बार आम आदमी पार्टी बंपर वोट जीतकर सरकार बना रहे हैं, जबकि कांग्रेस 22 सीट जीतकर सिमट रही है। लेकिन, सवाल ये है कि एग्जिट पोल में नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी अपनी सीट निकाल पा रहे हैं या नहीं, चलिए जानते हैं।

टाइम्स नाउ और वीटो की ओर से जारी किए गए एग्जिट पोल में पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ा उलटफेर कर रही है और 70 सीट जीतकर सरकार बनाने जा रही है। इससे पहले 2017 के चुनाव में आप को 20 सीट से संतोष करना पड़ा था। इस बार कांग्रेस का ऐसा हाल होने वाला है। चैनल के एग्जिट की पोल पर यकीन करें तो कांग्रेस इस बार 22 सीट जीत रही है। जबकि 2017 में कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं। हालांकि उस वक्त कांग्रेस का चेहरा कैप्टन अमरिंदर सिंह थे, इस बार अमरिंदर अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के साथ भाजपा गठबंधन से चुनाव लड़ रहे हैं।

अपनी सीट हार रहे हैं सिद्धूटाइम्स नाउ और वीटो के सर्वे में ऐसा दावा किया गया है कि अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ रहे नवजोत सिंह सिद्धू अपनी सीट हार रहे हैं। सर्वे के मुताबिक, इस सीट पर न तो सिद्धू को जीत मिल रही है और न ही अकाली दल के उम्मीद बिक्रम सिंह मजीठिया को। इस सीट को आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जीवन जीत कौर जीत रही है।

चन्नी, मान और कैप्टन के जीत के दावेटाइम्स नाउ और वीटो के सर्वे के मुताबिक, एग्जिट पोल में चरणजीत सिंह चन्नी, आप के सीएम फेस भगवंत मान और कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी सीट जीत रहे हैं। सर्वे के मुताबिक, पंजाब चुनाव में अकाली दल को 19 सीटें मिल रही हैं जबकि भाजपा कैप्टन एलायंस के खाते में एक से 4 सीटें आ रही हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार     |     Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युवक मुक्त     |     Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार     |     Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच में जुटी पुलिस     |     Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात     |     Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम     |     Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत     |     Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ खुलासा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें