अनाज मंडी में बुलेट से पटाखे फोड़ने के बाद भाजपा नेता और पुलिसकर्मी में झड़प मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Mar 20, 2022 अनाज मंडी में बुलेट से पटाखे फोड़ने के बाद भाजपा नेता और पुलिसकर्मी में झड़प यह भी पढ़ें Jabalpur News: जबलपुर में बड़ा हादसा; बरगी बांध में 40… Apr 30, 2026 MP News: शादी समारोह में पूर्व मंत्री रामनिवास रावत का… Apr 30, 2026 इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के अनाज मंडी में भाजपा नेता विपिन सिलावट और थाने के एक आरक्षक के बीच विवाद खड़ा हो गया। पुलिस भाजपा नेता को थाने ले आई जिसके बाद 3 नंबरी भाजपाई भी थाने पहुंच गए है। जानकारी के मुताबिक रावजी बाजार थाना क्षेत्र के छावनी स्तिथ अनाज मंडी में क्रिकेट खेला जा रहा था। तभी यहां बुलेट से एक युवक पटाखे फोड़ रहा था। इसी बीच रावजी बाजार थाने की बिट यहां पहुंची और पटाखे फोड़ने वाले को आड़े हाथ लिया इसी बीच भाजपा नेता विपिन सिलावट का विवाद बिट के आरक्षकों से हो गया था। पुलिस सिलावट को थाने ले आई थी। जिसके बाद दर्जनों की संख्या में भाजपाइयों का थाने पर जमावड़ा होने लगा। खबर यह भी है की आरक्षक और भाजपा नेता विपिन सिलावट के बीच समझौता हो चुका है। Share