अंबाला में स्कूल और यूनिवर्सिटी के सामने से 3 हैंड ग्रेनेड, IED बरामद पंजाब By Nayan Datt On Mar 20, 2022 अंबाला | के सद्दोपुर् के जंगलों में रविवार को 3 हैंड ग्रेनेड, आईईडी और रिमोट बरामद हुए। मजदूरों ने इनको देखा और पुलिस को सूूचना दी। मौके पर बम निरोधक दस्ते ने उनको ब्लास्ट किया। इस दौरान डीएसपी रमेश कुमार भी मौजूद रहे। बता दें जहां पर हैंड ग्रेनेड मिले हैं उसके सामने एमएम यूनिवर्सिटी है, जबकि साथ एक स्कूल है। यह भी पढ़ें Road Accident: यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार टिप्पर ने… Apr 30, 2026 Jalandhar Fire News: जालंधर में आग का तांडव! आसमान में… Apr 30, 2026 अम्बाला चंडीगढ़ हाईवे पर एमएम यूनिवर्सिटी के सामने जंगलों में गत दिवस कुछ मजदूर गए थे। इस दौरान देखा कि 3 हैंड ग्रेनेड पड़े हैं जबकि इसके साथ कुछ और भी है। इसकी सूूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने आकर देखा कि यह हैंड ग्रेनेड, आईईडी और रिमोट हैं। रविवार को बम निरोधक दस्ते को बुलया गया। टीम ने आवश्यक बंदोबस्त करके इन्हें ब्लास्ट कर नष्ट कर दिया। यह हैंड ग्रेनेड, आईईडी और रिमोट कैसे आए, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। Share