हरियाणा का बजट कल होगा पेश, राजस्व खर्चों में कमी लाना मनोहरलाल के लिए बड़ी चुनौती

Haryana Budget 2022 हरियाणा विधानसभा में राज्‍य का बजट कल पेश किया जाएगा। मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल वित्‍तमंत्री के तौर पर राज्‍य का वर्ष 2022 – 23 का बजट पेश करेंगे। मनोहर लाल के लिए बजट में राजस्‍व खर्चों में कमी लाना बड़ी चुनौती होगी।

चंडीगढ़, [अनुराग अग्रवाल]। Haryana Budget 2022: हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल वित्‍तमंत्री के तौर पर कल राज्‍य विधानसभा में साल 2022-23 के लिए बजट पेश करेंगे। मुृख्‍यमंत्री मनोहर लाल के लिए हर साल बढ़ रहे राजस्व खर्चों को बजट में कम करना किसी चुनौती से कम नहीं होगी। राज्य के कुल बजट का एक बड़ा हिस्सा, यानी करीब 75 प्रतिशत बजट राजस्व खर्चों में जा रहा है, जबकि पूंजीगत खर्च मात्र 25 प्रतिशत हैं।

कुल बजट के मात्र 25 प्रतिशत हिस्से का उपयोग पूंजीगत खर्चों में

प्रदेश सरकार राजस्व खर्चों में कमी करते हुए पूंजीगत खर्च में बढ़ोतरी करने का इरादा रखती है, लेकिन सरकारी कर्मचारियों के वेतन-भत्ते, वेतन आयोग की सिफारिशें और विभिन्न वर्ग को मिलने वाली राहत की वजह से राजस्व खर्चे कम होने की बजाय लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार इस बार के बजट में किसी तरह का नया टैक्स लगाने के हक में नहीं है।

कोरोना काल की चुनौतियों के बावजूद इस बार टैक्स लगने की संभावना नहीं

हरियाणा के वित्त मंत्री के नाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि राजस्व खर्चों में कमी की जानी चाहिए और पूंजीगत खर्च बढ़ाया जाना चाहिए। इसकी वजह बताते हुए मनोहर लाल कहते हैं कि राजस्व खर्चों से किसी तरह के आय नहीं है, जबकि पूंजीगत खर्च सुखद हरियाणा के भविष्य की नींव तैयार बनते हैं। मनोहर लाल आठ मार्च को महिला दिवस पर भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगे। बजट तैयार हो चुका है। सांसदों, विधायकों, मंत्रियों व प्रमुख पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा उद्यमियों, व्यापारियों व किसानों समेत करीब एक दर्जन क्षेत्र के लोगों से विचार विमर्श के बाद यह बजट तैयार किया गया है।

पिछले दो माह से बजट तैयार करने में जुटी मनोहर लाल की टीम

वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाते टीवीएसएन प्रसाद ने अपनी एक दर्जन अधिकारियों की टीम के साथ यह बजट तैयार किया है। मुख्यमंत्री और वित्त विभाग की टीम बजट तैयार करने में पिछले दो माह से जुटी हुई है। साल 2021-22 के लिए 1.55 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था, जिसके करीब पौने दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

वर्ष 2021-22 का बजट वित्त वर्ष 2020-21 के 1 लाख 37 हजार 738 करोड़ रुपये के बजट से 13 प्रतिशत अधिक था। पिछले दो सालों से देश के बाकी लोगों की तरह हरियाणा भी कोरोना महामारी के दौरान पैदा हुई असाधारण चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में बजट पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

हरियाणा के ऊपर था मात्र दो करोड़ 35 लाख का कर्ज

हरियाणा एक नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होने के बाद अस्तित्व में आया था। तब उस साल के दौरान कोई बजट पेश नहीं हुआ था। कैथल हलके से लगातार चार बार विधायक रहीं ओमप्रभा जैन हरियाणा की पहली वित्त मंत्री बनी थी। उन्होंने राज्य के लिए वर्ष 1967 में पहला बजट पेश किया। हरियाणा के पहले बजट का फोकस कृषि और शिक्षा पर था।

हरियाणा जब पंजाब से अलग हुआ था, उस समय नए बने राज्य पर मात्र 2.35 करोड़ रुपये का कर्ज था, जो आज करीब सवा दो लाख करोड़ तक पहुंच चुका है। हालांकि राज्य सरकार का मानना है कि यह कर्ज इसलिए अधिक बढ़ा है, क्योंकि बिजली कंपनियों के करीब 30 हजार करोड़ रुपये के कर्ज को सरकार ने अपने ऊपर लिया, जिस वजह से आज बिजली कंपनियों का सालाना एक हजार करोड़ रुपये तक बचा है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मतदान; अब 4 मई का इंतजार     |     दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानों की सीमा 6% से बढ़ाकर 15% की गई     |     Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस ने आरोपी फिरोज को किया गिरफ्तार     |     Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से ‘स्तब्ध’ हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का जिक्र कर जस्टिस अतुल श्रीधरन ने उठाए सवाल     |     PM Modi in Hardoi: ‘गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन’, हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्रेस का चेहरा नारी विरोधी     |     Jabalpur Crime: ‘शादी डॉट कॉम’ पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल तक किया महिला का शोषण     |     Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अधिकारी का बेटा निकला आरोपी     |     Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को दिखाएंगे हरी झंडी; जानें पूरा शेड्यूल     |     West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच ‘दीदी’ या ‘दादा’? 4 मई को आएगा फैसला     |     Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर में 6 की मौत; CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें