हम सेना अधिकारियों का बिजली पानी काट देंगे तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव की चेतावनी

नई दिल्ली । तेलंगाना में नगर प्रशासन मंत्री केटी रामा राव मंत्री ने सेना के अधिकारियों को बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने सिकंदराबाद कैंटोनमेंट बोर्ड इलाके में रहने वाले लोकल मिलिट्री अथॉरिटीज का बिजली-पानी का कनेक्शन काट देने की बात कही है। बता दें कि यहां पर सेना ने कैंटोनमेंट एरिया में आने वाले 21 सड़कों को बंद करके उन्हें आर्मी एरिया में शामिल कर लिया है। इससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी मुश्किल हो रही है। केटी रामा राव ने यह बात राज्य विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कही।  उन्होंने स्थानीय आर्मी अफसरों द्वारा सड़कों को बंद करने और उनके निर्माण कार्यों से आम लोगों को हो रही परेशानी की भी बात कही। इसके अलावा कई इलाकों में लोगों के सुबह की सैर पर भी रोक लगा दी गई है। मंत्री ने कहाकि बल्कापुर नाला पर चेक डैम बनाने से नदीम कॉलोनी में पानी भरने लगा है। इस दौरान केटी रामाराव ने ऑर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया पर भी सवाल उठाए। एएसआई राज्य सरकार को शतम टैंक से गोलकुंडा किले में पानी छोड़ने से रोक रहा है। केटीआर ने कहाकि मैं विधानसभा भवन से राज्य के लोगों की सहमति के आधार पर यह बात कह रहा हूं। हमने सेना के लोगों को कई बार बताया है कि उनके काम से यहां पर आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हमारे अधिकारी उनके साथ मीटिंग करेंगे। अगर वह फिर भी नहीं समझते हैं तो हम कड़ा कदम उठाएंगे। उन्होंने कहाकि तेलंगाना कोई दूसरा देश नहीं है। अगर जरूरत तो पड़ी तो हम उनके इलाके की बिजली और पानी की सप्लाई भी काट देंगे। बता दें कि स्थानीय लोगों के साथ राज्य सरकार भी केंद्र से मांग कर रही है कि सिकंदराबाद कैंटोनमेंट को ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसपल कॉरपोरेशन के साथ मर्ज कर दिया जाए।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ujjain Crime: उज्जैन में हिस्ट्रीशीटर के घर बदमाशों का पेट्रोल बम से हमला, दो युवक भी झुलसे; इलाके में भारी तनाव     |     Gwalior Cyber Fraud: बिना OTP और कॉल के ग्वालियर में लाखों की ठगी, कोचिंग संचालक के बैंक खाते से उड़े पैसे; जानें कैसे हुआ ये ‘अनोखा’ फ्रॉड     |     Chhindwara Political Drama: पार्षद ने कमिश्नर को दी गंदे पानी की बोतल और कहा- ‘इसे पीकर देखिए’, निगम दफ्तर में टेबल पर बैठकर दिया धरना     |     HoFF Appointment Controversy: सीनियर को छोड़ जूनियर को कैसे बना दिया हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स? CAT ने सरकार से मांगा जवाब     |     Ujjain Acid Attack Update: उज्जैन तेजाब कांड में नया मोड़, CCTV फुटेज ने बदली पूरी कहानी; अब घायल युवक पर ही गहराया संदेह     |     MP Board 10th 12th Result 2026: बस कुछ घंटों का इंतजार! सीएम मोहन यादव जारी करेंगे एमपी बोर्ड का रिजल्ट, यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक     |     Indore Blind Murder: ‘दोस्त की वजह से सपने में आते थे भूत…’, इंदौर में साथी मजदूर की पत्थर से कुचलकर हत्या; पुलिस ने ऐसे किया खुलासा     |     Eggshells Reuse Tips: अंडे के छिलके फेंकने की गलती न करें! गार्डनिंग से लेकर स्किनकेयर तक, जानें इनके 5 जादुई इस्तेमाल     |     Baisakhi 2026: आज देशभर में मनाई जा रही है बैसाखी, जानें क्यों खास है यह दिन और क्या है इसे मनाने की पौराणिक परंपरा     |     Meta AI Update: क्या 3D AI Clone लेगा मार्क जुकरबर्ग की जगह? मेटा की इस बड़ी तैयारी से टेक जगत में मची खलबली     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें