सुधीर सक्सेना को पुलिस महानिदेशक बनाने के बाद अब यूपीएससी को पैनल बनाने का भेजा प्रस्ताव

भोपाल।  प्रदेश का पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना को बनाने के बाद अब सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को पैनल बनाने का प्रस्ताव भेजा है। इसमें उन सभी अधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं, जिनकी सेवा के तीस वर्ष पूरे हो चुके हैं और सेवानिवृत्ति में छह माह से अधिक का समय है।

परीक्षण करने के बाद पैनल तैयार करने के लिए बैठक

आयोग सभी अधिकारियों के सेवा अभिलेख का परीक्षण करने के बाद पैनल तैयार करने के लिए बैठक करेगा। इसमें प्रदेश सरकार की ओर से मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस शामिल होंगे। गृह विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सुधीर सक्सेना प्रदेश के सबसे वरिष्ठतम अधिकारी हैं, इसलिए उनकी नियुक्ति की गई है। तय प्रक्रिया के तहत प्रस्ताव भेजा गया है। आयोग तीन अधिकारियों की पैनल बनाकर देगा। इसमें वरिष्ठता के अनुसार सबसे ऊपर सक्सेना का ही नाम रहेगा।

महानिदेशक का चयन करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रस्ताव भेजा

गृह विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुलिस महानिदेशक का चयन करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें अरुण मोहन राव, राजीव कुमार टंडन, यूसी षडंगी और मिलिंद कानस्कर को छोड़कर 1992 बैच तक के अधिकारियों के नाम सूची में शामिल हैं। ये सभी अधिकारी छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, इसलिए नाम प्रस्ताव में नहीं रखे गए हैं।

पुरुषोत्तम शर्मा निलंबित

वहीं, 1986 बैच के अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा निलंबित हैं। नियमानुसार उनके नाम पर विचार नहीं होगा। इसके बाद 1987 बैच के सुधीर सक्सेना हैं, जिन्हें सरकार ने पुलिस महानिदेशक बनाया है। तीन अधिकारियों की जो पैनल तैयार होगी, उसमें सक्सेना का नाम सबसे ऊपर रहेगा। आयोग सभी अधिकारियों के सेवा अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद बैठक आयोजित करेगा। इसमें पैनल तैयार होगी, जो मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। इनमें से वे औपचारिक तौर पर पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति के लिए नाम तय कर देंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम     |     जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण     |     धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी     |     रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने लगीं सांसें     |     Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन नदी का पानी     |     Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की युवती, आर्य समाज में रचाई शादी     |     Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप     |     Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार तक फैले थे तस्करी के तार     |     Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया सागर-कानपुर मार्ग     |     Bittu Tabahi Ajnar River: आनंद महिंद्रा और CM मोहन यादव ने की तारीफ, अब अजनार बचाओ समिति ने खोला मोर्चा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें