अल्तमश खान और शुभम सिंह ठाकुर की अर्धशतकीय पारी ने दिलाई बिलासपुर को पहली पारी में बढ़त 

बिलासपुर ।  छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री इंटर डिस्टिक एलिट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका दूसरा मैच 14 मार्च को रायपुर के आरडीसीए मैदान में बिलासपुर ने दुर्ग के मध्य खेल रहे हैं। जिसमें बिलासपुर ने 15 मार्च को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट खोकर 252 रन बना लिए थे । आज सुबह 16 मार्च को बिलासपुर ने अपने पारी को आगे बढ़ाते हुए 119.2 ओवर में 301 रन बनाकर आउट हो गई। बिलासपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अल्तमश खान ने 80 रन और शुभम सिंह ठाकुर ने 50 रनों का योगदान दिया । दुर्ग की ओर से गेंदबाजी करते हुए जितेश कुमार वर्मा ने 3 विकेट आकाश सक्सेना और साहबान खान ने दो-दो विकेट आरिफ एवं करण शर्मा ने एक-एक विकेट प्राप्त किए। और पहली पारी में बिलासपुर ने 15 रनो को बढ़त बना ली है। इसके पश्चात दुर्ग ने अपनी दूसरी पारी खेलते हुए तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 58 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बना लिए थे। दुर्ग की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रारंभिक बल्लेबाज अर्पित श्रीवास्तव नाबाद 75 रन पर खेल रहे हैं इसके अलावा आदित्य सिंह ने 43 रनों का योगदान दिया और कप्तान तरुण यादव 19 रनों पर नवाद खेल रहे हैं । बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम सिंह ठाकुर और शुभम यादव ने दो-दो विकेट प्राप्त किए और 1 विकेट शेख़ साहिल हुसैन को प्राप्त हुए हैं। अब तक दूसरी पारी खेलते हुए दुर्ग ने 147 रनों की बढ़त बना ली है। कल दिनांक 17 मार्च को चौथे और अंतिम दिन का खेल खेला जाएगा। वही दूसरे मैदान में चल रहे बिलासपुर ब्लू बनाम रायपुर के मध्य मैच भिलाई के सेक्टर 10 में खेला गया। जिसने कल दिनांक 15 मार्च को रायपुर ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 406 रन बना लिए थे। और आज सुबह अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए 118.2 ओवर में 456 बनाकर पूरी टीम आउट हो गई । रायपुर की ओर से आज के दिन बल्लेबाजी करते हुए इयान कॉस्टर नाबाद 67 रन और सुमित रूईकर ने 23 रनों का योगदान दिया। बिलासपुर ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजकमल चौधरी सबसे अधिक चार विकेट अतुल शर्मा ने 3 विकेट और मोहम्मद शाहनवाज हुसैन ने दो विकेट प्राप्त किए । इसके पश्चात बिलासपुर ने अपनी दूसरी पारी खेलते हुए 43.2 ओवर में मात्र 158 बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। बिलासपुर ब्लू की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मयंक ज्यादा ने 49 रन राजकमल चौधरी ने 30 रन रोहित नेतानी ने 20 रनों का योगदान दिया । रायपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुमित रूईकर ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट प्राप्त किए और अमितेश पांडे दो एवं विशाल सिंह ने 1 विकेट प्राप्त किए। इस तरह रायपुर ने बिलासपुर ब्लू को पारी और 96 रनो से शिकस्त दी। इस मैच में रायपुर को बोनस अंक के साथ 7 अंक प्राप्त हुए और बिलासपुर ब्लू को 0 अंक ही मिले। यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जिगाना पिस्टल हुई थी बरामद     |     Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी     |     Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दोनों आरोपी     |     Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-फ्लूड टेस्ट पैनल     |     Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही गांव में शादी पर रोक     |     Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया पर गरमाई सियासत     |     Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बनेगी INLD की सरकार     |     Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर को मतदान, देखें पूरा शेड्यूल     |     West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और CJI के आने की संभावना     |     Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने दी प्रस्ताव को मंजूरी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें