सीएम शिवराज भगोरिया उत्सव में शामिल होने बड़वानी के पाटी गांव पहुंचे मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 बड़वानी। सीएम शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह गुरुवार को भगोरिया उत्सव में शामिल होने बड़वानी जिले के पाटी गांव पहुंचे। यहां हेलिपेड पर उनका जोरदार स्वागत हुआ, इसके बाद वे स्वामी विवेकानंद शिक्षा निकेतन परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हो गए। यह भी पढ़ें Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख… Apr 17, 2026 MP POCSO Cases: मध्य प्रदेश में न्याय की सुस्त रफ्तार,… Apr 17, 2026 इस दौरान जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद्, भोपाल द्वारा 75वें आजादी अमृत महोत्सव के तहत बड़वानी जिले के भगोरिया हाटों में उत्सव करने के लिए भेजे गए विभिन्न जिलों के दलों द्वारा गौंड, बैगा, कोरकू, भील, भारिया जनजातियों के नृत्यों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। बड़वानी जिले के दो दर्जन से अधिक ग्रामों से आए ढोल-मांदल पर जनप्रतिनिधियों, स्थानीय जनजातीय भाईयों द्वारा भी अपना परंपरागत भौगंर्या नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा Share