सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा, उससे पहले बुलाई कैबिनेट की आखिरी बैठक

उत्तर प्रदेश में नई सरकार के बनने की कवायद शुरु हो गई है। प्रदेश में शानदार बहुमत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया। वैसे वो नई सरकार के गठन तक कार्यकारी मुख्यमंत्री बने रहेंगे। राजभवन में मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल भी चढ़ाए। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी योगी आदित्यनाथ को चुनाव जीतने पर बधाई दी और उन्हें फूलों का बुके और शॉल प्रदान किया। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी की बंपर जीत दर्ज करते हुए 403 में से 255 सीटों पर जीत हासिल की है।

बतौर विधानसभा प्रत्याशी भी योगी आदित्यनाथ ने शानदार प्रदर्शन किया और गोरखपुर शहरी सीट से काफी बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने यूपी के राजनीतिक इतिहास में कमाल की उपलब्धि हासिल की है। 37 वर्षों में यह पहली बार है, जब कोई पार्टी अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद दुबारा उत्तर प्रदेश में सत्ता पाने में कामयाब रही हो। इससे पहले 1985 में नारायण दत्त तिवारी ने राज्य में लगातार दो बार जीत हासिल की थी। शुक्रवार को अपना इस्तीफा देने से पहले आदित्यनाथ ने लखनऊ में पहले कार्यकाल की अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता भी की।

यूपी में राजनीतिक पार्टियों का प्रदर्शन

इस चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर 41.29 फीसदी रहा और उसने गठबंधन के साथ 255 सीटें हासिल कीं। पार्टी ने 20 से ज्यादा जिलों में क्लीन स्विप किया है। लेकिन पिछले चुनाव से तुलना की जाए, तो बीजेपी की सीटें कम हुई हैं। 2017 में बीजेपी ने 312 सीटों पर जीत हासिल की थी। ऐसे में भले ही बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल करने में कामयाबी पाई हो, लेकिन मतदाताओं का आधार कम हुआ है।

वहीं दूसरे नंबर पर रही पूर्व सीएम अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को 32.06 फीसदी वोट मिले और उनके गठबंधन ने 111 सीटें जीतीं। समाजवादी पार्टी भले ही सत्ता हासिल नहीं कर पाई हो, लेकिन बीजेपी के लिए खतरे की घंटी जरुर है। साल 2017 के चुनाव में सपा ने 47 सीटें जीती थीं और इस बार उनके सीटों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति कांग्रेस की है, जिसका वोट शेयर 2.33 फीसदी रहा और उसे केवल 2 सीटें पर जीत मिली। वहीं बीएसपी का वोट शेयर 12.88 फीसदी रहा, लेकिन उसे सिर्फ 1 सीट पर जीत मिली।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश     |     पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण     |     पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर     |     गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट     |     सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील     |     गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन     |     ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़     |     कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर     |     सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा     |     मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें