सहकारी गृह निर्माण समिति के शेखर बने अध्यक्ष, अभिषेक अग्रवाल को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया

बिलासपुर।  सहकारी गृह निर्माण समिति मर्यादित बिलासपुर के शेखर मुदलियार चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं।अभिषेक अग्रवाल समिति में दूसरी बार उपाध्यक्ष चुन लिए गए हैं।नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल छत्तीसगढ़ राज्य आवास संघ के प्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं इनके अलावा रोहित बाजपेई सहकारी बैंक श्याम नारायण गुप्ता बिलासपुर प्रिंटिंग प्रेस तथा प्रिया यादव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किए गए हैं। शेखर मुदलियार चौथी बार बिलासपुर सहकारी गृह निर्माण समिति मर्यादित बिलासपुर के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं 2007 से वे लगातार अध्यक्ष हैं। शेखर मुदलियार चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित घोषित होने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सबसे बड़ी उपलब्धि संस्था को घाटे से उबारने था और आज उनकी संस्था पूरी तरह कर्जे से मुक्त हैं।उनके कार्यकाल में 17 कॉलोनी का निर्माण किया गया यह सब नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के आशीर्वाद से ही संभव हो सका उन्होंने संचालक मंडल के सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया और कहा कि बिलासपुर सरकारी वह निर्माण समिति को कर्ज मुक्त करने में अशोक अग्रवाल समेत सभी संचालक मंडलों का सहयोग रहा है। 20 साल के कार्यकाल में सभी संचालक मंडलों का लगातार सहयोग मिला। आज चंद्रशेखर मुदलियार के नाम का प्रस्ताव रोहित बाजपेई व अशोक अग्रवाल ने रखा चंद्रशेखर ने दो नामांकन फॉर्म भरे थे। और किसी का नामांकन नहीं आने पर चुनाव अधिकारी चेतन बाजपेई ने चंद्रशेखर मुदलियार को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए, वहीं उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक अग्रवाल निर्विरोध चुने गए। नाम का प्रस्ताव पीआर यादव तथा समर्थन नारायण तिवारी ने रखा।गुरुवार को हुए निर्वाचन प्रक्रिया में प्रमुख रूप से फिरोज कुरैशी, रोहित बाजपेई, तृप्ति केसरिया, श्याम गुप्ता, मुर्तुजा आदी मौजूद रहे। वही शेखर मुदलियार ने बताया कि 1955 से बिलासपुर हाउसिंग सोसायटी अनवरत काम कर रही है यह पहली संस्था है जो शहर में 17 कॉलोनी का निर्माण कर चुके हैं और यदुनंदन नगर तिफरा में एक और नई कॉलोनी का निर्माण करने जा रहे हैं शेखर मुखिया ने कहा कि हाउसिंग कॉलोनी कनिमा करना के लिए यह संस्था बनाई गई थी और हाउसिंग बोर्ड लगातार प्रगति कर रही है अजय नगर क्रांति नगर विनोबा नगर के अलावा अशोक नगर समेत अनेक जगहों में संस्था ने सस्ते दर पर लोगों को मकान बनाकर दिए हैं और आगे भी इस योजना को आगे बढ़ाएंगे उन्होंने सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसका असर?     |     Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल!     |     सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल     |     होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी     |     ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी     |     Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म हुई दो जिंदगी     |     Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल     |     सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं     |     नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडियो वायरल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें