श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी पर जाह्नवी और खुशी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर हुईं इमोशनल मनोरंजन By Nayan Datt On Feb 24, 2022 आज बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी है | श्रीदेवी ने अपनी खूबसूरती और जबरदस्त एक्टिंग से हमेशा फैंस का दिल जीता है | भले ही वह अब हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन उनकी परफॉर्मेंसेस हमारे दिलों में आज भी जिंदा है | यह भी पढ़ें Awez-Nagma Breakup: क्या टूट गई आवेज और नगमा की जोड़ी?… Mar 17, 2026 Dhurandhar 2 Controversy: क्यों फंसी रणवीर सिंह की… Mar 16, 2026 आज श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी पर फैंस से लेकर उनका परिवार तक सभी उन्हें याद कर रहा | जाह्ववी कपूर ने मां के साथ अपनी बचपन की फोटो शेयर कर लिखा, मैंने आपके साथ ज्यादा साल जिए हैं ना कि आपके बिना | लेकिन मुझे नफरत है हर उस साल से जो आपके बिना हो | आशा है कि हम आपको प्राउड करवा रहे हैं क्योंकि यही हमें आगे बढ़ाता है | लव यू हमेशा | वहीं खुशी ने भी बचपन की फोटो शेयर की है श्रीदेवी के साथ और दिल इमोजी पोस्ट किया है | बता दें कि बोनी कपूर भी श्रीदेवी को लेकर पोस्ट करते रहते हैं |श्रीदेवी की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं | वह लास्ट फिल्म मॉम में नजर आई थीं जो साल 2017 में रिलीज हुई थी | इसके अलावा वह साल 2018 में फिल्म जीरो में भी नजर आई थीं | हालांकि इस फिल्म में उनका कैमियो था | Share