शराब के नशे में टीवी दुकान संचालक ने मैकेनिक को रॉड से पीटा 

दुर्ग में एक टीवी दुकान के संचालक ने शराब के नशे में मोटर रिपेयरिंग करने वाले मैकेनिक पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने रॉड से मैकेनिक पर इतना वार किया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें आरोपी मैकेनिक को पीटते हुए नजर आ रहा है।  गांधी चौक निवासी करण साव (23) पेशे से बिजली मैकेनिक है। वह इंदिरा चौक कोहका रोड रामनगर स्थित राज इलेक्ट्रिकल्स में मोटर रिपेयरिंग का काम करता है। उसी के बगल से सुभाष चौधरी (30) टीवी सेंटर के नाम से दुकान संचालित करता है। शुक्रवार सुबह 9 बजे करण दुकान आया और अपनी दुकान खोलकर साफ सफाई करने लगा था। वह दुकान के बाहर झाड़ू लगा रहा था कि तभी वहां सुभाष चौधरी शराब के नशे में पहुंचा और करण को गंदी-गंदी गाली देने लगा। इस पर करण ने उसे मना किया तो उसने अपने हाथ में लोहे का रॉड उठा लिया और करण की ओर भागा। करण ने भी उसे मारने के लिए डंडा उठाया। देखते ही देखते सुभाष ने करण के सिर के पीछे लोहे के रॉड से वार किया तो वह वहीं ढेर होकर गिर गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने करण को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया।
घटना के बाद जब इस मामले की शिकायत वैशाली नगर पुलिस से की गई तो पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को शाम तक गिरफ्तार नहीं किया सका। इसके बाद आरोपी सुभाष शाम को फिर से राज इलेक्ट्रिकल्स आया और उसने दुकान संचालक को धमकी दी कि आगर वह अब दुकान खोलेगा तो वह उसे भी जान से मार देगा फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई नई जनहित याचिका     |     Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Source Apportionment और AIRWISE तकनीक     |     Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मंत्री     |     Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी करेंसी मिलने से हड़कंप     |     Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा     |     Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं     |     Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से हत्या     |     Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लैकमेल     |     Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखापट्टनम से गिरफ्तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें