वनकर्मियों को भी मिलेगा वरिष्ठ पद का प्रभार

भोपाल । पुलिस और जेल विभाग के कर्मचारियों की तरह वन विभाग में भी कर्मचारियों को वरिष्ठ पद का प्रभार देने पर मंथन शुरू हो गया है। इस संबंध में अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (एपीसीसीएफ) प्रशासन-दो महेंद्र सिंह धाकड़ ने सभी मुख्य वनसंरक्षक (सीसीएफ) से राय मांगी है। उन्होंने पत्र लिखकर कहा है कि इस संबंध में कर्मचारी संगठनों से भी बात करें। जरूरत पड़े, तो जिला स्तरीय बैठक बुलाएं और निर्णय लेकर एक महीने में सूचना दें। यह व्यवस्था लागू होती है, तो वरिष्ठता रखने वाले वनरक्षक को वनपाल, वनपाल को डिप्टी रेंजर एवं डिप्टी रेंजर को रेंजर का कार्यवाहक प्रभार मिल जाएगा। हालांकि उन्हें जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्व की तरह ही करना होगा। इसकी उन्हें सहमति भी देनी होगी।

पदोन्नति में आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। ऐसे में कर्मचारी संगठनों की मांग पर सरकार ने पदोन्नति के विकल्प के तौर पर यह रास्ता चुना है। इसके तहत पुलिस और जेल विभाग के वरिष्ठ कर्मचारियों को अक्टूबर-नवंबर 2021 में वरिष्ठ पदों का प्रभार दिया जा चुका है। अब वन विभाग ने इसके प्रयास शुरू किए हैं।
बड़ी संख्या में पद खाली

मैदानी पदस्थापना में रेंजर (वन क्षेत्रपाल), डिप्टी रेंजर (उप वन क्षेत्रपाल) और फारेस्टर (वनपाल) की बड़ी संख्या में पद खाली हैं। ऐसे में यह व्यवस्था लागू करना मजबूरी हो गया है। विभाग ने साफ कर दिया है कि नई व्यवस्था में कर्मचारी को पात्रता अनुसार वरिष्ठ पद का कार्यवाहक प्रभार दिया जाएगा। वे वर्दी और बैच लगा सकेंगे। किसी जिले में रेंजर और डिप्टी रेंजर का पद रिक्त न होने पर उन्हें दूसरे जिले या वनमंडल में रिक्त पद पर प्रभार दिया जा सकेगा। जबकि वनपाल का पद जिला स्तरीय है, इसलिए उन्हें जिले के किसी भी वन परिक्षेत्र में पदस्थ किया जा सकेगा। इतना ही नहीं, डिप्टी रेंजर का कार्यवाहक प्रभार मिलने के बाद वनपाल बीट से पदस्थ करने से इंकार नहीं कर सकेंगे। उन्हें वर्तमान की तरह बीट का भी प्रभार देखना पड़ेगा। पदोन्नति के अवसर खुलने पर इन कर्मचारियों का कार्यवाहक प्रभार के पद पर कार्य करने के लिए वरीयता नहीं दी जाएगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Dantewada News: कांग्रेस का औद्योगिक कंपनी पर गंभीर आरोप, खनन और उत्पादन को लेकर उठाई निष्पक्ष जांच की मांग     |     Balod News: बालोद में खाद की किल्लत को लेकर सियासत तेज, सोसाइटियों में चक्कर लगा रहे किसान     |     Raipur News: पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर रायपुर में हवन-पूजन, बीजेपी नेताओं ने की दीर्घायु की कामना     |     Dhanbad News: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर धनबाद में विशेष पूजा, विधायक राज सिन्हा ने की प्रार्थना     |     Jamshedpur Crime: परसुडीह में अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी दोस्त गिरफ्तार     |     Jharkhand News: झारखंड में नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल ने दी मंजूरी     |     बरही हत्याकांड: विक्की सोनी की गोली मारकर हत्या, बिहार से गिरफ्तार हुए अपराधी; जानें पूरा मामला     |     Dhanbad News: झरिया में आउटसोर्सिंग परियोजना के विरोध में बवाल, ग्रामीणों के साथ मारपीट, फायरिंग का आरोप     |     Dhanbad News: झरिया में आउटसोर्सिंग परियोजना के विरोध में बवाल, ग्रामीणों के साथ मारपीट, फायरिंग का आरोप     |     RIMS Ranchi News: रिम्स में बढ़ेंगी MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटें, सरकार ने शुरू की तैयारी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें