यूक्रेन ने रूस के पांच विमान और हेलीकाप्टर को मार गिराया विदेश By Nayan Datt On Feb 24, 2022 रूस के ऐलान के बाद यूक्रेन में लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई जगह हुए धमाकों के बाद यूक्रेन में मार्शल ला लगा दिया गया है। इतना ही नहीं यूक्रेन के नागरिक इन हमलों से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। दरअसल, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान’ की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा युद्ध को टाला नहीं जा सकता। रूस के राष्ट्रपति ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। वहीं यूक्रेन से लगातार धमाकों की आवाज सुने जाने की खबर आ रही है। यूक्रेन का कहना है कि रूसी हमले में कम से कम 7 लोग मारे गए हैं, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। Share